सुरेंद्र कौर बादल की अस्थियां चुनने के बाद जल प्रवाह
डबवाली (यंग फ्लेम)गांव बादल के रामबाग में बीबी सुरेंद्र कौर बादल के फूल चुनते वक्त मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल अपने आंसूओं को न रोक सकें। उनकी आंखों में आंसू देखकर वहां पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता व आम
लोगों की भी आंखें नम हो गई। बीबी सुरेंद्र कौर के फूल चुनने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, उनकी बेटी परनीत कौर, दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों, हरसिमरत कौर बादल, गुरदास सिंह बादल, भाई इंद्रजीत सिंह पौत्रा आनतवीर सिंह बादल, पौत्री हरकीरत कौर व गुलीन कौर, दोहते दिलशेर सिंह व जय कैंरो, हरदीप इंद्र सिंह बादल, मेजर भूपेंद्र सिंह बादल, महेश
इंद्र सिंह बादल, परमजीत सिंह लाली, सर्वजीत सिंह बादल व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्
रकाश चौटाला, बिक्रमजीत सिंह के अलावा अनेक परिवारिक सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ द्वारा अरदास की गई। फूल चुनने के उपरांत उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अपनी माता की अस्थियों को एक कलश लेकर श्री कीरतपुर साहिब के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें जल प्रवाह कर दिया गया।



No comments:
Post a Comment