health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
कांग्रेस नहीं लायक इसके , अब पगड़ी थमायेंगे चौटाला के सिर
अपमान से भडका वाल्मीकि समुदाय
कांग्रेस के होर्डिंग किये आग के हवाले
कहा : कांग्रेस नहीं लायक इसके , अब पगड़ी थमायेंगे चौटाला के सिर
करनाल -: कुछ दिन पहले चंडीगड़ में कांग्रेस में शामिल हुए हजकां नेता
रणबीर भूम्बक और गीता भूम्बक ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को करनाल में आयोजित किये गये एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के ना जाने का मामला अपमान से जोड़कर विधानसभा अध्यक्ष सहित कांग्रेस के बनाये गये होर्डिंग आग के हवाले कर दिए गये | वाल्मीकि समुदाय ने इसे अपना अपमान समझते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | मजे की दूसरी बात यह रही कि हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के आयोजित अभिनंदन समारोह में ही उनके ना आने से कांग्रेस से खिन्न होकर थोड़े दिन पहले कांग्रेस में ही शामिल हुए कांग्रेस नेताओं ने इनेलो नेताओं को मंच पर बुलाकर इनेलो में शामिल होने की घोषणा तक कर दी | बाद में रणबीर भूम्बक ने अपने समर्थकों के बीच यहाँ तक आरोप लगाये कि आज तक वाल्मीकि समुदाय हमेशा कांग्रेस का समर्थक रहा है लेकिन वाल्मीकि समुदाय अपने साथ हुए इस अपमान का बदला आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में लेगा | बाद में रणबीर भूम्बक और उनके समर्थकों ने कुलदीप शर्मा के आगमन को लेकर बनाया गया होर्डिंग आग के हवाले कर दिया | इसके इलावा कांग्रेस सरकार के खिलाफ भूम्बक समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की | काबिलेगौर है कि हजकां की टिकट पर नीलोखेडी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली गीता भूम्बक और उनके पति रणबीर भूम्बक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष फूल चंद मौलाना की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गये थे | उनके शामिल होने की घोशना बकायदा च्न्दिगद से की गयी थी | दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सोनिया और हुड्डा में आस्था जाहिर करते हुए कांग्रेस में आने की घोशना भी की थी | रणबीर भूम्बक ने बताया कि उन्होंने छब्बीस तारीख के लिए विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा का कार्यक्रम ले रखा था | इस कार्यक्रम में उनका अभिनंदन करना था | उन्होंने कहा कि बकायदा इस कार्यक्रम के लिए विधानसभा अध्यक्ष से इजाजत ली गयी थी | आज उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था | इसके लिए सैंकड़ों लोगों को आमंत्रित किया गया था | सुबह से बारिश भी हो रही थी लेकिन फिर भी सैंकड़ों लोग दस बजे एकत्र हो गये लेकिन कईं घंटे तक जब विधान सभा अध्यक्ष कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो वह अपनी पत्नी को लेकर करनाल स्थित विधान सभा अध्यक्ष के निवास स्थान पर पहुंचे | रणबीर भूम्बक ने कहा कि वहां के दरवाजे बंद थे और गार्ड ने उन्हें भीतर जाने नहीं दिया | इसके बाद उन्होंने बकायदा टेलीफोन पर सम्पर्क साधा किन्तु उनका फोन नहीं उठाया गया | बाद में उन्हें सूचना दी गयीं कि उनका प्रोग्राम कैंसिल हो गया है | इसके बाद वहां मौजूद वाल्मीकि समुदाय भड़क गया | उन्होंने इस कैंसिल प्रोग्राम को वाल्मीकि समुदाय के अपमान के साथ जोड़ लिया | बाद में लोगों ने कांग्रेस के तैयार किये गये होर्डिंगों को फाड़ डाला और उनमें आग लगा दी | होर्डिंगों में प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह , सोनिया गांधी , मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा , विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के साथ-साथ कांग्रेस में शामिल हुए रणबीर भूम्बक और गीता भूम्बक के चित्र भी थे लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसे आग के हवाले कर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की | बाद में उन्होंने इनेलो के विधायक नरेंद्र सांगवान तथा राष्ट्रीय सचिव बृज शर्मा से सम्पर्क साधा लेकिन उनके बाहर होने के कारण उन्होंने पूर्व विधायक राकेश कम्बोज और शहरी अध्यक्ष ओम प्रकाश सलूजा वा जिला प्रवक्ता हरपाल रोड को मंच पर आमंत्रित कर लिया | दोनों दम्पति नेता अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हो गये | वहीं पर बाद में रणबीर भूम्बक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वाल्मीकि समुदाय का अपमान किया है | उन्होंने एक महिला नेत्री पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक साजिश के जरिये विधान सभा अध्यक्ष को उनके कार्यक्रम में नहीं आने दिया | उन्होंने सवाल भी उठाया कि जब विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें कार्यक्रम में आने की जुबान दी थी तो वह क्यों नहीं आये | उन्होंने बताया कि बतौर कांग्रेस नेता वह अपने वाल्मीकि समुदाय की और से विधान सभा अध्यक्ष को एक पगड़ी और भगवान मह्रिषी वाल्मीकि की प्रतिमा भेंट की जानी थी | उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लायक नहीं है | अब उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से बात भी की है और वह यह पगड़ी वाल्मीकि समुदाय की और से पूर्व मुख्यमंत्री को भेंट करेंगे और प्रतिमा भी उन्हें ही भेंट की जायेगी | रणबीर भूम्बक ने मंच से एलान किया कि वह घर-घर जाकर कांग्रेस की इस घिनोनी हरकत का पर्दाफाश करेंगे और आने वाले समय में जो नेता सांसद और विधायक बनने का सपना संजोये बैठे हैं उन्हें हराकर ही दम लेंगे |

Labels:
OP Chautala
Young Flame,Is(Trilingual)Newspaper Run By Dr SUKHPAL'SINGH From Dabwali,Disst-sirsa, Haryana, This Site Deals With Latest Breaking News And Good Articles Of Great Information For Every Section Of Society In English,Punjabi And Hindi
Related Posts
कांग्रेस नहीं लायक इसके , अब पगड़ी थमायेंगे चौटाला के सिर
Reviewed by Young Flame
on
3:43:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment