गायक गुरदास मान के चाचा कौर सिंह का निधन








पंजाबी गायक गुरदास मान के चाचा कौर सिंह मान का शुक्रवार को संक्षिप्त बीमारी से निधन हो गया। उनका शुक्रवार को दोपहर बाद गाव गिदड़बाहा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध गायक एवं अदाकार गुरदास मान के चाचा कौर सिंह मान नेक इसान एवं बेदाग शख्सियत के मालिक थे। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान कौर सिंह मान कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन के बाद गांव गिदड़बाहा स्थित उनके आवास से श्मशानघाट तक अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उनकी अर्थी का कंधा उनके भतीजे गुरदास मान व गुरपंथ मान तथा पुत्र गुरमेल सिंह, महमा सिंह व लखवीर सिंह ने दिया।

इस मौके पर विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अकाली नेता संत सिंह बराड़, डा. रवि कंबोज, चरणजीत सिंह ढिललों, जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा, हरदीप सिंह डिपी ढिल्लो, एडवोकेट गुरमीत मान, सूफी गायक हाकम सूफी, गीतकार पिंदर मान, गीतकार पाली गिदड़बाहा, नंद लाल सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक व सामाजिक हस्तियों ने दुखी परिवार के साथ दुख सांझा किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई