कांग्रेस को झटका ,पूर्व सरपंच स. जसकरण सिंह भाटी समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल


डबवाली-
पंजाब के लंबी हलके में कांग्रेस को उस समय गहरा झटका लगा जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंडी किलियांवाली के पूर्व सरपंच स. जसकरण सिंह भाटी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन छोड़कर
शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गए। पूर्व सरपंच के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल विशेष रूप से उपस्थित हुए। स. जसकरण सिंह भाटी व उनके समर्थकों को सिरोपा भेंट कर पार्टी में उनका स्वागत किया। 
इस मौके पर श्री बादल ने कहा कि  स. जसकरण सिंह भाटी का पार्टी में आना इलाके व बादल परिवार के लिए खुशी का वक्त है।  जिन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी से इलाके में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका पार्टी में शामिल होने अकाली दल को बल मिलेगा। श्री बादल ने कहा कि अगर अकाली  दल मजबूत है तो इलाका भी मजबूत होगा।   मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में आमजन व जरूरतमंद लोगों के लिए नईं-नईं योजनाएं लागू की जा रही तथा पूरे पंजाब में  विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि अढा़ई करोड़ की लागत से किलियांवाली मंडी को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसमें सभी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार की तरह हैं और कांग्रेस में जो हीरे है उन्हें चुन-चुन कर पार्टी में शामिल किया जा रहा है ताकि विकास कार्यों को नई दिशा दी जा सके व पार्टी के हित में एक टीम बनाकर कार्य करते रहेगें। स. जसकरण सिंह भाटी ने उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की जनहितैशी नीतियों को देखते हुए वह अकाली दल में शामिल हुए है ताकि वह इलाका वासियों  व आमजन के हित के लिए कार्य करें। 
इस मौके पर अवतार सिंह बनवाला, कुलविन्द्र सिंह चेयरमैन, हरमीत सिंह भीटीवाला, कुलवीर इन्द्र सिंह भाटी, सुखपाल सिंह , स्वर्ण भाटी, दर्शन सिंह भाटी, जसवंत सिंह भाटी, चिरंजी लाल, बहादर सिंह भाटी, तरसेम सिंह भाटी, अमरीक सिंह भाटी, जसविन्द्र सिंह भाटी, रामशरण चावला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन-03डीबीएल1-जसकरण सिंह भाटी को सिरोपा भेंट करते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई