मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली मे चला जूता

डबवाली, (सुखपाल)
डबवाली में खेल परिसर में आयोजित रेल पुल रैली को संबोधित करते हुए  प्रदेश के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  कांलावाली को उपमंडल और गौरीवाला को सब तहसील बनाने की घोषणा की। डबवाली के आरओबी सहित 380 करोड़ रुपये की 12 प्रतियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एक साथ करने के उपरांत खचा खच भीड़ से भरे पंडाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछले 9 सालों को रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। वहीं इनेलो के गढ़ में अनेक राजीतिक तीर भी चलाये। उन्होंने कहा कि जहां उनकी सरकार ने गरीब जनता को प्लाट दिये है वहीं इनेलों ने अपनी सरकार प्लाटों पर कब्जा करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि इनेलो जनता को नौकरी देने के नाम पर गुमराह कर रही है। उन्हें सजा नौकरी देने के लिए बल्कि नौकरी देने में धांधलियां करने के लिए हुई है। उन्होंने प्रदेश में किसानों को ऋण देने पर 4 प्रतिशत ब्याज देने और खाद्य संरक्षा योजना के तहत गरीबों को अनाज देने तथा किसानों को टयूवैल के लिए आठ घंटे तक लगातार बिजली देने और बिजली के दाम कम करने और 65 हजार युवकों को नौकरियां और खेत में काम कर रहे किसान की मृत्यु पर पाच लाख रुपये देने की उपलब्धियां गिनवाते हुए हुड्डा सैक्टरों की मार्केट में रेहड़ी चालकों के लिए स्थान आरक्षित करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनावों से पूर्व सफल रैली के लिए डॉ केवी सिंह पीठ थपथपाई। उन्होंने शहर में आरओबी बनाने का पूरा क्रेडिट डा. अशोक तंवर और डॉ के वी सिंह को देते हुए कहा कि उन्हे के प्रयासों से ही शहर की तीस सालों से चली आ रही यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने  नवनिर्मत महाविद्यालय केा नाम डॉ भीवराव अंबेडर के नाम पर रखने के साथ-साथ गांव अबूबशहर मे फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने और एचआरडीएफ के तहत 10 करोड़ रुपये गांवों में और पांच करोड़ रुपये शहर के विकास के लिए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने डबवाली के खेल परिसर का नाम दशम पिता  गुरू गोबिद सिंह के नाम पर रखने की भी घोषणा की। इससे पूर्व बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रय महासचिव और हरियाणा पंजाब के प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सता से दूर हुई तब तब देश ने इसकी कीमत चुकाई है। आज भी देश की जनता को झूठी अफवाहों से फसला कर देश विरोधी ताकते सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है। यूपीऐ की नीतियों का ही परिणाम है कि आज भारत की अर्थ व्यवस्था तेज गति से चल रही है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि  अगर सिरसा के कांगेस कार्यकत्र्ता एक हो जायेे तो सिरसा संसदीय क्षेत्र की सभी 9 विधानसभा सीटों पर विजय पा सकते है। उन्होंने पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि पार्टी का अनुशासन भंग करने वालों के लिए हमे कड़वा घूट पीने जैसे कठोर निर्णय लेने पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर रैली के आयोजक डॉ केवी सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए शहर की मांगों को रखा। कांग्रेस के युवा प्रदेशाध्यक्ष अमित सिंहाग ने रैली में पहुंचे नेताओं और लोगों का स्वागत किया। मंच का संचालन प्रो विरेंद्र सिंह ने किया। रैली को चौधरी रणजीत सिंह, पंजाब के  पूर्व  विधायक महिंद सिंह रिणवा, मनी राम केहरवाला, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, पंजाब के विधायक राजा बराड़, अजीत सिंह मोफर मुक्तर के जिला प्रधान गुरमीत सिंह खुडियां सहित भारी संख्यां में नेता मौजूद थे।

रैली मे चला जूता 
 मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान रैली में भीड़ में बैठे एक अघेड़ व्यक्ति ने जूता फेंक दिया । जो कि प्रेस गैलरी में आ गिरा। इस घटना से सुरक्षा कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। तुरंत ही उपरोक्त व्यक्ति को काबू को रैली स्थल से बाहर ले जाया गया।राजाराम पुत्र गोकुल राम निवासी नाथूसरी चोपटा ने आज डबवाली के स्टेडियम में आयोजित रेल पुल रैली के दौरान मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान सुरक्षा डी की तरफ जूता फैंकने की कोशिश की जो प्रैस गैलेरी के पीछे जाकर गिरा। राजाराम ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह का औछा हत्थकंडा अपनाया। राजाराम गांव का मौजूदा पंच है तथा राजाराम की पत्नी 2000 से 2005 में गांव की सरपंच रह चुकी हैं। राजाराम 2009 के चुनाव में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनावी मैदान में भी कूदे थे और उन्हें मात्र 748 वोट ही मिले थे। शहर डबवाली पुलिस ने राजाराम के विरुद्ध भादंसं की धारा 353, 186 व 504 के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई