होप-एक उम्मीद की टीम18 अक्टूबर को करेंगी कपड़े व जूते का वितरण,शहर के एक स्लम एरिया को लेगी गोद

डबवाली
सामाजिक संस्था होप-एक उम्मीद की बैठक विश्वकर्मा गुरूद्वारा में स्थित संस्था के क्लॉथ बैंक में हुई। बैठक में संस्था सदस्यों ने क्लॉथ बैंक में एकत्रित किए पुराने व नए कपड़ों तथा जूतों को जरूरमंद लोगों में वितरण के लिए विचार विमर्श किया गया।
संस्था सदस्य ऋषि सरदाना व इंद्रजीत ने बताया कि होप संस्था मानवता की सेवा के लिए कृत संकल्प है। संस्था के क्लॉथ बैंक में अब तक 250-300 लोगों में वितरण के लिए कपड़े व 40-50 जोड़ी जूते जमा हो चुके हैं। इसे देखते हुए संस्था सदस्यों ने 18 अक्टूबर रविवार को शहर के स्लम एरिया में जाकर कपड़े व जूते वितरण करने का निर्णय लिया। संस्था सदस्य सुबह 8 बजे विश्वकर्मा गुरूद्वारा में एकत्रित होकर दो अलग-अलग टीमों में रवाना होंगे व जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें कपड़े व जूते उपलब्ध करवाएंगे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संस्था सदस्य कपड़े व जूते एकत्रित करने की मुहिम को सर्दी के मौसम में ओर भी जोर-शोर से चलाएंगे व समय-समय पर जरूरतमंदों में उनका वितरण करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रकल्प को जारी रखने के अलावा संस्था सदस्यों ने बैठक में दीवाली पर्व अनोखे ढंग से समाजसेवा कर मनाने का निर्णय लिया। इसके तहत दीवाली के नजदीक 'सबकी दीवाली"
नाम से प्रकल्प लगाया जाएगा जिसमें गरीब व जरूरतमंद लोगों के घरों में मिठाई के डिब्बे, फल व बच्चों के नए कपड़े पहुंचाए जाएंगे। इस प्रकल्प के अंतर्गत संस्था द्वारा लोगों को विभिन्न तरीकों से पटाखे नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्था सदस्य लोगों को इस बात के लिए जागरूक करेंगे कि पटाखों पर होने वाली पैसों की बर्बादी को कम कर वे जरूरतमंदों के लिए सहयोग करें ताकि गरीब परिवार भी सबके साथ दीवाली की खुशियों में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शहर के एक स्लम एरिया को संस्था द्वारा गोद लेकर उसमें लोगों तक मदद पहुंचाने के प्रकल्प पर भी विचार विमर्श किया। इसकी फाइनल रूपरेखा आगामी बैठक में तय की जाएगी। बैठक में सुखपाल सिंह, जगविंद्र बराड़, सुच्चा सिंह, राजीव वढ़ेरा, रवि मोंगा, मनदीप जोड़ा, मनोज शर्मा लवली, पंकज, अमन भारद्वाज, मा. शेषपाल, गुलशन सेठी, राजेंद्र सेठी, राजन खुरमी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई