‘भाजपा की वजह से पंजाब में 10 सीटों पर सिमटेंगे अकाली’- चौटाला Akali dal can't cross10 seats due to BJP




Click here to enlarge image
#dabwalinews.com पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम पर बोलते हुए कहा कि अगर पंजाब में भाजपा से अलग होकर अकालीदल चुनाव लड़ता तो सत्ता में रिकॉर्ड वापसी तय थी। हालात यह हैं कि पूरे पंजाब में भाजपा सभी 23 सीटों पर हार रही है। हो सकता है कि जिला जालंधर की एक सीट वह जीत जाए। जबकि अकाली दल अधिकतम 15 में सिमटकर रह जाएगा। सरकार किसकी बनेगी इस बात पर कंफ्यूजन है। कोई कह रहा है आप आएगी, कोई कांग्रेस आने की बात कह रहा है।1चौटाला के अनुसार इनेलो का पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीतिक तौर पर दखल नहीं था। लेकिन प्रकाश सिंह बादल के दिमाग में पंजाब के विकास का जो प्लान चल रहा है, पंजाब उससे वंचित हो जाएगा। इससे पंजाब पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वे बृहस्पतिवार को बार रुम में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। पंजाब के बाद हरियाणा की ओर यू टर्न लेते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश किसी स्थिति में है, सबको मालूम है। यहीं नहीं मालूम की प्रदेश का प्रशासन कौन चला रहा है। जनता संतुष्ट नहीं है। हरियाणा के साथ-साथ देश में परिवर्तन जरुर आएगा, यह भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है। लेकिन वर्तमान बेहद धुंधला है। न ही कोई ऐसा राजनीतिक दल है और न ही कोई ऐसा राजनेता जो बिगड़े माहौल को ठीक कर सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसी परिस्थितियां हैं, उससे जेल में ज्यादा सुखी हूं। राजनीतिक हालात के मुताबिक रात को सोने का समय नहीं है, अखबार पढ़ने का समय नहीं है। यहां तक कि अच्छे से खाना भी नहीं खा सकते। जेल में मौज है। खुले पार्क हैं। राजनीतिक सीरियल के साथ-साथ हनुमान, सिया के राम, अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, बाजीराव देखता हूं। जेल में हूं, इसलिए घर वाले अच्छा खाना भेजते हैं। तभी तो पहले से ज्यादा फिट हूं।
विधानसभा चुनाव तक आपके पास आ जाउंगा : चौटाला ने कहा कि उम्रदराज लोगों की सजा अवधि कम करने पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार हो रहा है। मैं 82 साल का हूं। अगर मुङो रियायत नहीं मिली तो पूरी सजा काटकर भी विधानसभा चुनाव तक आपके पास आ जाऊंगा।
बार सदस्यों के साथ 44 मिनट बिताए : इनेलो सुप्रीमो ने बार सदस्यों के साथ 44 मिनट बिताए। उन्होंने कहा कि पैरोल पर आया हूं, तभी पांच साल बाद आपसे मिलने का मौका मिला है। मेरे पास 21 दिन हैं। 1 ऐसे में प्रयासरत हूं कि ज्यादा से ज्यादा हरियाणा कवर कर सकूं। बार सदस्यों से मिलने के बाद वे अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय में चले गए। वहां कार्यकर्ताओं से मिले।
मीडिया मुङो कवर न करे : चौटाला ने मीडिया से कहा कि वो मुङो कवर न करे। चूंकि पिछली दफा जब मैं आया था तो मीडिया में आने की वजह से किसी ने अदालत में रिट दायर कर दी थी। ऐसे में मुङो चुनाव से ठीक दो दिन पहले आत्मसमर्पण करना पड़ा। अगर ऐसा नहीं होता तो आज परिस्थितियां हरियाणा के प्रतिकूल नहीं होती।
ये थे मौजूद : इस अवसर पर बार एसोसिएशन डबवाली के प्रधान जेबी मिढ़ा, इंद्रजीत सिंह, डॉ. गिरधारी लाल, श्रवण बिश्नोई, कुलदीप सिधू, बलजीत सिंह सहित बार सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन कुलवंत सिंह सिधू ने किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई