3 हजार सालों से नाले में छिपी थी ये बेशकीमती चीज, देखते ही हैरान हुए लोग 3000 year's old treasure discovered by archaeologists

ऐतिहासिक चीजें जाने कितनी गहराई और कहां से सामने आ जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। इजिप्ट का इतिहास तो हमेशा से लोगों के बीच कुतूहल का विषय बना रहा है। हाल ही में इजिप्ट की राजधानी कैरो में आर्कियोलॉजिस्ट के हाथ नाले से निकली एक ऐसी चीज लगी, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।
3 हजार सालों से नाले के अंदर था मौजूद...

कैरो में मटेरिया नाम की बस्ती की तरफ आर्कियोलॉजिस्ट कई सालों से इंटरेस्ट दिखा रहे थे। इन लोगों को पूरी उम्मीद थी कि इस इलाके में जरूर कुछ ना कुछ ऐसा राज छिपाया गया है, जिसके मिलने पर पूरी दुनिया में हड़कंप मच सकता है। पिछले 4 सालों से ये लोग इस जगह पर खुदाई कर रहे थे। जर्मनी और इजिप्ट के कुछ आर्कियोलॉजिस्ट जी-जान से इस इलाके में खोजबीन कर रहे थे। इस साल मार्च की शुरुआत में इन्हें इलाके के नाले से कुछ ऐसा मिला, जिसका इन्हें इतने सालों से इन्तजार था। ये बेशकीमती चीज पिछले तीन हजार सालों से इस बस्ती के नाले के नीचे दफन थी।कैरो के मटेरिया बस्ती में कई हजार साल पहले हेलियोपोलिस नाम का शहर बसता था। इस खुदाई में University of Leipzig के प्रोफेसर Dietrich Raue के मुताबिक, उन्हें यकीन था कि इस जगह पर पुरानी सभ्यता से जुड़ी कई बेशकीमती चीजें मिल सकती थी।

माना जाता था कि इसी जगह पर सूर्य देव ने संसार की रचना की थी। 4 साल की खुदाई के दौरान टीम को इस जगह से कई चीजें मिली थी हालांकि, इन्हें कोई बड़ी चीज अब तक नहीं मिली थी, जिसकी वजह से ये हिम्मत खोते जा रहे थे। लेकिन तभी उन्हें एक नाले की खुदाई के दौरान कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।इस नाले से उन्हें 30 फीट बड़ी मूर्ति मिली। आज तक के इतिहास में ये हाथ आई सबसे बड़ी खोज थी।दरअसल, कई हजार साल पहले जब रोमन साम्राज्य ने इस जगह पर कब्जा जमाया तो उन्होंने कई सारी इमारतों को ध्वस्त कर उसके ऊपर नए निर्माण किए,इसमें राजा राम्सेस द्वितीय की विशाल मूर्ति को भी ध्वस्त कर दिया गया था। वही विशाल मूर्ति इतने सालों तक इस नाले के अंदर दफन थी।आपको बता दें कि इजिप्ट का इतिहास कई राजाओं और साम्राज्यों की वजह से चर्चा में रहा है। हो सकता है भविष्य में और भी कई चीजें इस जगह से हाथ लगे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई