वाल्मीकि पर कमेंट के मामले में राखी सावंत अरेस्ट, पंजाब पुलिस का इनकार

#dabwalinews.com
मुंबई.
एक्ट्रेस राखी सावंत को मंगलवार दोपहर पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों लुधियाना की अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लुधियाना पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो दिन से मुंबई में थी। हालांकि, लुधियाना के एसीपी सेंटर अमरजीत बराड़ ने कहा कि कोई अरेस्ट नहीं किया गया है। टीम वापस आ रही है।
 क्यों हुई गिरफ्तारी...
- राखी सावंत ने बीते वर्ष एक निजी चैनल में कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
- इस पर पुलिस ने राखी सावंत के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया था।
- इस मामले में कई बार समन भेजने के बाद राखी सावंत अदालत में पेश नहीं हुई। राखी की 9 मार्च को पेशी थी, पर वह पेश नहीं हुईं ।
- इस पर अदालत ने राखी के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे और मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को रखी है।
आगे क्या?
- पंजाब पुलिस उन्हें पहले मुंबई के कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद वहां से प्रोटेक्शन वारंट मांगा जाएगा। उन्हें पंजाब ले जाया जाएगा।

राखी से जुड़े विवाद
- सिंगर मीका सिंह की एक पार्टी में राखी ने सिंगर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस पार्टी में मारपीट भी हुई थी। बाद में आपसी सहमति से ये मामला राखी और मीका ने सुलझा लिया था। 
- राखी ने एक पॉलिटिकल पार्टी भी बनाई थी। हालांकि, उन्हें सियासत में भी नाकामयाबी हासिल हुई। 
- पिछले साल उन्होंने एक ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस पर नरेंद्र मोदी का फोटो था। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। राखी ने कहा था कि वो मोदी की फैन हैं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई