इनेलो ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन



Click here to enlarge image
#Dabwalinews.com
डबवाली : शहर की समस्याओं का समाधान न होने से गुस्साए इनेलो कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों को साथ लेकर सोमवार को उपमंडलाधीश कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम तहसीलदार को 27 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला कर रहे थे।
शहर की दयनीय स्थिति के लिए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस तथा भाजपा को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि इनेलो राज में बनी सड़कें टूटी नहीं है। जबकि कांग्रेस राज में बनी सड़कों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। चौटाला सरकार के समय शहर में एक एक्सइन, कई एसडीओ हुआ करते थे। आज महज एक एसडीओ है। कोई अपनी बदहाली का रोना किसी अधिकारी के पास नहीं रो सकता। उन्होंने तहसीलदार को समझाते हुए कहा कि बिजली, पानी, पेंशन, सफाई या अन्य समस्याओं के मामले में शहर की सुध नहीं ली तो शहर के लोगों को साथ लेकर इनेलो जिला उपायुक्त के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तहसीलदार को दो टूक लफ्जों में कह दिया कि नगरपालिका के लोग गुंडागर्दी करने का काम कर रहे हैं। उन पर एक्शन नहीं लिया तो इनेलो कार्यकर्ता आपके तंत्र को घुटनों के बल टिका कर के सरकार को उसकी असलियत दिखाने का काम करेंगे। दिग्विजय के अनुसार एक बड़े कांग्रेस नेता ने अपना राजनीतिक अड्डा और ठिकाना नगरपालिका को बनाने का काम किया है। भाजपा तथा कांग्रेस के ठेकेदारों मिलकर खेल रचाए हुए हैं। एक भी कर्मचारी नहीं लगा पाए, एक भी सड़क नहीं बना पाए।1कोई नया काम नहीं कर पाए। इनेलो ने गंदगी जुटाने के लिए रिक्शा चलाईं थी। गंदगी नजर नहीं आती थी। आज इनके स्वच्छता के नारे फेल हो गए। डबवाली को देश का सबसे गंदा शहर बना दिया। इससे पहले इनेलो कार्यकर्ता अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय में इक्ट्ठे हुए। भाजपा सरकार तथा नगरपरिषद पर काबिज कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे थे। इस मौके पर डॉ. सीता राम, पूर्व चेयरमैन रणवीर राणा, हलका अध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, हरबंस भीटीवाला, युवा इनेलो शहर डबवाली के अध्यक्ष विपिन मोंगा मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई