कोहरे व ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त
#dabwalinews.com
नव वर्ष का आगाज जबरदस्त ठंड के साथ हुआ है। पूर्व में जहां मौसम साफ रहा वहीं दो जनवरी को गहरी धुंध ने पांव पसारने आरंभ कर दिए। तापमान में एकाएक काफी गिरावट दर्ज की गई। बीते दिवस का तापमान जहां अधिकतम 12 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया था तो वहीं 3 जनवरी को को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री और लुढकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में लगातार गिरावट होने से लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। सर्द मौसम के कारण अस्पताल में रोगियों की संख्या में भी निरंतर इजाफा होता जा रहा है, जिनमें अधिकतर संख्या वृद्धों व बच्चों की संख्या अधिक है।
वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के कारण वाहनों को भी रेंगते हुए देखा गया। अधिकतर रोडवेज बसें व रेलगाडिय़ां भी अपने निर्धारित समय से अत्याधिक देरी से चल रही हैं। गहराते कोहरे के कारण दो व चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई की सघनता का आलम यह है कि सामने कुछ दूरी पर स्थित वस्तु भी नहीं दिखाई दे रही। घने कोहरे व हल्की हवा क ने एकाएक ठंड में वृद्धी कर दी है।

Labels:
dabwali news
No comments:
Post a Comment