शान से निकली महाराजा अग्रसेन की सवारी जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत



https://youtu.be/OrDLXhHDpVQ

वीडियो देखने के लिए इस तस्वीर पर क्लिक करें व् हमारे चैनल को सब्सक्राइब के लिए यूट्यूब  को क्लिक करें  

#dabwalinews.com
 डबवाली-आदि पर्वतक सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन की जयंति श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। शहर की सभी अग्रजन संस्थाओं ने एकता के सूत्र में बंधकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा शहर की अग्रवाल धर्मशाला से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी की झांकी जहां श्रद्धा,भक्ति और उल्लास बिखेर रही थी तो वहीं अनेक देवी-देवताओं की वेषभूषा धारण कर बच्चों की झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस शोभायात्रा में शामिल अग्रवाल समाज के लोग झूमते-गाते और महाराजा अग्रसेन के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे वहीं युवा ध्वजा लेकर विशेषरूप से आकर्षण पैदा कर रहे थे। इस शोभायात्रा का मुख्य बाजारों और चौराहों पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस शोभायात्रा में सबसे आगे मधुर धार्मिक धुनों से ओतप्रोत बैंंड महाराजा अग्रसेन जी की पालकी की अगुवाई कर रहा था तो वहीं रंग-बिरंगी की पगडिय़ां धारण कर अग्रजन झूमते गाते आगे की ओर बढ़ रहे थे। महाराजा अग्रसेन जी की जयंति के अवसर पर शहर के सभी बाजारों को विशेष रूप से सजाया गया था। जहां-जहां से शोभायात्रा निकली दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के अनुसार शहर में 18 जीर्णद्वार बनाए गए थे। यात्रा के आरंभ में जैन सभा द्वारा ने शोभायात्रा का स्वागत किया, सब्जी मंडी के चौराहे में नामधारी समुदाय के मानवप्रीत सिंह नामधारी, सतनाम सिंह आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके अतिरिक्त ब्रह्माण समाज के मोहन लाल कौशिक, भाजपा के जिला महामंत्री विजय विधवा, भाजपा युवा नेता विजयंत शर्मा, गौरव मोंगा ने अपनी पूरी टीम के साथ गोल बाजार में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके अतिरिक्त कांग्रेसी नेता डा. केवी सिंह, कुलदीप सिंह गदराना, पार्षद रविन्द्र बिंदु, विनोद बांसल, रमेश बागड़ी आदि ने गांधी चौक पर पुष्प वर्षा की। डेंटल एसोसिएशन के डा. जेबी गुप्ता, अंशुल सचदेवा, डा. गुलाटी, डा. मित्तल आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वेद राम दयाल ट्रस्ट व उर्जावान अरोड़वंश सभा के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर समरस्ता का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त हरियाणा अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम की चेयरमैन एवं भाजपा प्रवक्ता सुनीता दुग्गल विशेष रूप से पहुंची और शोभायात्रा का स्वागत करते हुए महाराज अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज उत्थान को सार्थकता प्रदान करने की बात कही। इस अवसर अग्रवाल सभा (रजि.) डबवाली के प्रधान सतीश (केपी), हरबंस बीटी, तरसेम गर्ग, पवन गर्ग, विपिन बांसल, राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, जगदीश गुप्ता एडवोकेट, राधेश्याम बांसल, विजय गोयल, रमेश बांसल, तरसेम जिंदल, नीरज जिंदल, प्रकाश गंगा वाले, रामलाल बागड़ी, वेद प्रकाश गर्ग, संदीप गर्ग, प्रिति बांसल, अश्वनी बांसल, अग्रवाल महिला संगठन की प्रधान सुषमा बांसल, नम्रता गर्ग, नीलम गर्ग, सुमन मित्तल सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई