सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया',गुरूपर्व के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन




डबवाली।
पहली पातशाही गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आज डबवाली शहर में विशाल नगर कीर्तन व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैंकडों  की संख्या में पुरूष, महिलाओ व बच्चों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित कलगीधर सिंह सभा गुरूद्वारा  साहिब से शुरू हुई व मुख्य बाजारों की परिक्रमा की। नगर कीर्तन में सबसे आगे गतका खेलते हुए युवक चल रहे थे व विभिन्न स्कूली बच्चें भी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। गुरू महाराज की पालकी को सुंदर व भव्य तरीेके से फूलों से सजाया गया था एवं गुरू के पंज प्यारे इस पालकी के आगे चल रहे थे। इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए एवं कई स्थानों पर श्रद्दालुओं ने शोभायात्रा को रोककर जलपान भी करवाया। उल्लेखनीय है कि गुरू पर्व  को लेकर संगतों में काफी उत्साह है। इस उपलक्ष्य में नगर के सभी गुरूद्वारों को भव्य तरीके से सजाया गया है। गुरूद्वारों में अखंड पाठ के प्रकाश किए गए है। गुरूपर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरू घरों में पहुंचकर माथा टेंकेंगे। संगतों के लिए लंगर भी लगाए जाएंगे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई