शहीद उद्यम सिंह कंबोज का जन्म दिवस मनाया

डबवाली
शहीद उद्यम सिंह कंबोज का जन्म दिवस बुधवार को नईं अनाज मंडी के बी-ब्लॉक में स्थित किसान सेवा सेंटर पर मनाया गया। इस अवसर पर सेंटर के संचालक सुखविंद्र सिंह, दविंद्र सिंह के अलावा कृष्ण कंबोज, वरच्युस क्लब के प्रधान संजीव शाद, सचिव मनोज शर्मा, गुरजंट बराड़, जसवीर सिंह भाटी,मथरा दास चलाना, अंग्रेज सग्गू, संजीव कंबोज, विजय कंबोज, जसवंत सिंह जम्मू, देव राज, प्यारे लाल, विजय वर्मा आदि ने केक काटा व शहीद उद्यम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हेें नमन किया।
संबोधन में संजीव शाद, जसवीर सिंह भाटी व अन्य वक्ताओं ने उनकी शहादत को याद किया। कृष्ण कंबोज ने शहीद उद्यम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाद में सभी ने एक स्वर से मांग उठाई कि शहर में शहीद उद्यम सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई