स्ट्रेस मैनेजमेंट पर मॉडल बनाने वाले पवनदीप सिंह का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

डबवाली  - 
जिला स्तर पर जवाहर लाल नेहरू गणित विज्ञान पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता विभिन्न विषयों पर आधारित थी जिसमें कुल 138 स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 12 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में किया गया। इसमें नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी पवनदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसके मॉडल स्ट्रेस मैनेजमेंट का मुख्य विषय स्वास्थ्य पर आधारित था। आज का जीवन तनाव से भरा हुआ है प्रत्येक मनुष्य किसी ना किसी कारणवश तनाव से घिरा रहता है। पवन के इस मॉडल में विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया जिससे एक व्यक्ति तनाव मुक्त हो सकता है। इसके मॉडल को बनवाने में तथा आईए का मार्गदर्शन मनोविज्ञान के प्राध्यापक पुनीत सिंगला द्वारा किया गया। विज्ञान प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य व गणित प्राध्यापक जीवन सिंगला, विज्ञान अध्यापक पिंकी वर्मा,फिजिक्स प्राध्यापक अश्विनी सेठी का मॉडल बनाने में विशेष योगदान रहा।
नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जीवन सिंगला ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन के विभिन्न पक्षों से संबंधित है। यह प्रतियोगिताएं इसलिए करवाई जाती है ताकि बच्चों में छिपी हुई सृजनात्मकता व अविष्कार करने की प्रतिभा उजागर करने का अवसर मिल सके। बच्चे कुछ ऐसा प्रदर्शित करें जिससे सारे समाज व विश्व को लाभ हो।
नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्देशक हरि प्रकाश शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान हमें अंधविश्वास से बाहर निकालता है। जीवन को सही ढंग से जीने की कला सिखाता है।विज्ञान का सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों हमारे ही हाथों में है यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम उसका प्रयोग कैसे करते हैं। उन्होंने बच्चों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया
इस उपलक्ष्य पर उप प्रधानाचार्य जसविंदर कौर उप प्रधानाचार्य दिलीप जोएल प्राध्यापक, समता जुनेजा, कुदरत सिंह, अध्यापक शिल्पा वशिष्ठ व डिंपल देवी उपस्थित थे

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई