चार दिवसीय वार्षिक वेद प्रचार उत्सव, समापन आज


‘‘वही सच्चा मीत है हमारा तुम्हारा...’
#dabwalinews
डबवाली।

शहर के आर्य समाज की तरफ से आयोजित चार दिवसीय वार्षिक वेद प्रचार उत्सव के तीसरे दिन प्रात:कालीन सत्र के अंतर्गत पारिवारिक श्रृंखला का कार्यक्रम सिरसा रोड स्थित सतीश गर्ग व संजीव गर्ग के आवास पर आयोजित हुआ। जिसमें संस्था के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री के सानिध्ण्य में हवन यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान परिवार व आए हुए अतिथियों ने यज्ञ में आहुति डाली। तदोपरांत आर्य जगत की प्रसिद्ध भजनोपदेशिका व वैदिक प्रचारिका कु. अंजलि आर्या ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को परमपिता परमात्मा की बनाई गई व्यवस्था में रहने व भारत वर्ष के महान गं्रथ वेदों में आधारित शिक्षा का अनुसरन करने के लिए प्रेरित करते हुए ‘‘वही सच्चा मीत है हमारा तुम्हारा, परम दयालु कृपालु सबका पालन हारा’’ तथा सबके मालिक जग के पालक तेरा रूप व ढंग निराला, जीव जहां जो पैदा किया तूने सबको पाला’ से श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। अपने आशीष वचनों के माध्यम से उन्होंने देव पूजा, संगती करण व दान की परिभाषा को परिभाषित करते हुए गृहस्थ आश्रम में रहते हुए अग्नि होत्र, गायत्री महामंत्र तथा ओ३म का मंत्र जाप करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर अति प्रसन्नता हो रही है कि गर्ग जी का परिवार एक संयुक्त परिवार है। वर्तमान में ऐसे परिवारों का मिलना बहुत दुर्लभ है। इसके लिए उन्होंने सभी पारिवारिक सदस्यों को साधूवाद व बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। इस मौके मंच संचालन अध्यक्ष एसके दुआ ने निभाया। शांतिपाठ के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके विजय कामरा, राजन सुंधा, सुनील जिंदल, औम धमीजा, देव कुमार शर्मा, प्रकाश चंद बांसल सहित आसपास के महिलाएं, पुरूष व बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।
बॉक्स :::::
श्रद्धानंद बलिदान दिवस, समापन आज
आर्य समाज के प्रांगण में रविवार को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक वार्षिक वेद प्रचार उत्सव के तहत स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया जाएगा। सबसे पहले हवन यज्ञ होगा और उसके बाद कु. अंजलि आर्या जी के अर्थपूर्ण भजन व सारगर्भित प्रवचन होंगे। शांतिपाठ के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
बॉक्स :::::
उपमंडल के गांव रिसालिया खेड़ा में अपराह्न 2 बजे भी एक लघु कार्यक्रम का आयोजन अमीं लाल आर्य के आवास पर किया गया। इसमें भी बहन अंजलि आर्या ने अपने सारगर्भित प्रवचनों व भजनों के माध्यम से बुराइयों को त्याग कर सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गऊ माता की महिमा तथा सुख और दु:ख का बहुत ही सुंदर व सरल शब्दों में बखान किया। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने जीवन में स्वर्ग की कामना करते हैं तो कर्म भी शुभ करने होंगे और यदि आप कर्म ही शुभ नहीं करते और परमपिता के बनाए इस मंदिर रूपी शरीर में शराब, मांस, मछली अंडा डाल रहे हैं तो आप उस परमपिता परमात्मा की बनाई गई इस व्यवस्था को छेड़ रहे हैं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणवासियों को गाय की सेवा और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई