आर्य समाज के साप्ताहिक हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां
#dabwalinews
डबवाली।
रविवार को आर्य समाज यज्ञशाला में साप्ताहिक हवन यज्ञ व वैदिक सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डाली व शांति पाठ कर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञब्रह्मा का दायित्व आर्य समाज के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने निभाया जबकि राजन-रजनी सुंधा के बेटे गौरव ने अपने 15वें जन्मदिवस पर मुख्य यजमान के तौर पर आहुतियां डाली।आर्य समाज की महिला प्रमुख नीलम राय व रजनी सुंधा ने अपनी मधुर आवाज से प्रभु का गुणगान किया। इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमें अपना जीवन यापन करना चाहिए। उन्होंने आर्य समाज के दस नियमों का उल्लेख करते हुए सभी को सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि झूठ का कोई आधार नहीं होता बल्कि सच कभी छुप नहीं सकता।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आर्य समाज के महामंत्री सुदेश कुमार आर्य ने बताया कि इस मौके पर आर्य समाज के सम्पत्ति अधिकारी व कोषाध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा, डॉ. रामफल आर्य, जगरूप सिंह, नीलम दुआ, ममता आर्य, वीणा सेठी, दर्शन बांसल बिट्टू, अमीं लाल रिसालिया खेड़ा, मोहित वर्मा, मास्टर खुशदीप कौर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया।

1 comment:
ताजा खबर सबसे पहले। धन्यवाद डबवाली न्यूज।
Post a Comment