भाजपा सरकार के झूठ की खुलने लगी हैं परते:गदराना


#dabwalinews.com
डबवाली।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी व एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर  के निर्देशानुसार ‘घर-घर कांग्रेस‘ अभियान के तहत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुलदीप सिंह गदराना ने शुक्रवार को हल्का डबवाली के गांव रामगढ़ व झूठीखेड़ा में जनसंपर्क अभियान का आगाज गांव रामगढ़ की गौशाला में गौमाता को हरा चारा व अन्य सामग्री डालकर किया। और ग्रामीणों को कांग्रेस की जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर आमजन से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लोगों को रोजगार, सडक़ें, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर अन्य बेतुके मुद्दों को जनता के समक्ष रख बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनावों को नजदीक आते देख जनता को गुमराह करने के लिए बढ़चढक़र बातें की जा रही है लेकिन धरातल पर आमजन को सुविधाओं  से वंचित रखने का काम करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश व राजस्थान सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी विजयी पताका लहराकर केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आजीज आ चुकी जनता एक बार फिर से कांग्रेस में भविष्य देख रही है।
गदराना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल केवल झूठ की राजनीतिक करते हुए बेरोगारों, किसानों सहित सभी वर्गों को धोखा देने का काम किया है और आगामी विधानसभा चुनाव में  भाजपा को शिकस्त देने के लिए प्रदेश की जनता कमर कस चुकी है। गदराना ने गांव रामगढ़ व झूठी खेड़ा में घर-घर जाकर बुजुर्गों से आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ गुरप्रीत दंदीवाल, सुबेग सिंह सरंपच दीवानखेड़ा, बलविन्द्र रामगढ़,  प्रह्लाद रामगढ़,  अजैब सिंह, साजन राणा, बलवीर कैथ, अमन बराड़, राजेश रत्ताखेड़ा, जीवन शर्मा, कुलदीप प्रधान, मिलन कंबोज, खुशकरण मैंबर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई