धन्य है तुझको ए ऋषि तूने हमें बचा दिया...
-'डबवाली।
आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन यज्ञशाला में किया गया। जिसमें रिपन कुमार ने मुख्य यजमान के तौर पर आहुतियां डाली जबकि यज्ञब्रह्मा का दायित्व आर्य समाज के कोषाध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा ने निभाया। इस मौके उपस्थिति को संबोधित करते हुए प्रधान एसके दुआ ने शेर-ए-पंजाब ला. लाजपत राये जी की जयंती पर नमन करते हुए उनके जीवनपरिचय पर विस्तृत प्रकाश डालाञ उन्होंने कहा कि ऋषि दयानंद सरस्वती जी के आह्वान पर न जाने कितने ही वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। जिनमें ला. लाजपत राये जी भी एक थे। उन्होंने मरते दम तक देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने 70वें गणतंत्रता दिवस की भी शुभकामनाएं दी। इसके बाद संस्था के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रामफल आर्य ने 'हे ज्ञान वान भगवन, हमको भी ज्ञान दे देÓ, राजन सुंधा ने 'धन्य है तुझको ए ऋषि तूने हमें बचा दियाÓ तथा दर्शन बांसल बिट्टू ने 'तेरे दर को छोड़कर किस दर जाऊं मैंÓ भजन प्रस्तुत किए। यह जानकारी देते हुए महामंत्री सुदेश कुमार आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार ग्रोवर के आक्समिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके विजय कामरा, कुलदीप सिंह पटवारी, नीलम दुआ उपस्थित थे। शांतिपाठ के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया।
No comments:
Post a Comment