जीन्द उपचुनाव मे कमल खिलाने मे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई -विजय वधवा

#dabwalinews
जीन्द उपचुनाव मे विजय पर विजय वधवा ने कहा भाजपा प्रत्याशी डाॅ कृष्ण मिड्डा को भारी वोटों से विजय करके जीन्द की जनता ने भाजपा सरकार के राम राज की सेवा को स्वीकारा है। हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने सबका साथ सबका विकास के नारे को सही मे साबित करके दिखाया है। हरियाणा सरकार ने अन्त्योदय पर नीतियां बनाई कि पंक्ति में आखिर मे खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबंध है। भाजपा सरकार मे मजदूर वर्ग, किसान वर्ग, व्यापारी वर्ग ओर युवा वर्ग बहुत ही खुश है। हरियाणा मे ग्रुप डी की निष्पक्ष भर्ती ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। यह जीत आने वाली लोकसभा चुनावों में विजय तिलक साबित होगी। विजय वधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर एक ईमानदार व्यक्ति है जिन्होंने नब्बे की नब्बे विधानसभाओं मे जाकर वहाँ की जनता की समस्याओं को सुनकर विकास कार्य किए। जातिवाद के खिलाफ यह संदेश नब्बे की नब्बे विधानसभा मे गुंजेगा। इस विजय की खुशी मे विजय वधवा भाजपा महामंत्री जिला सिरसा के नेतृत्व मे लड्डू खिलाकर खुशी मनाई गई। यह जानकारी देते हुए जिला सह मीडिया प्रभारी अभिमन्यु कोछड़ ने बताया की इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मोंगा मंडल अध्यक्ष डबवाली, भाजपा नेता देव कुमार शर्मा ,बलदेव मांगेआना चेयरमैन , सतीश जग्गा , डाॅ रमेश कुमार , अभिमन्यु कोछड़ ,गगनदीप सिंह सरपंच, मुकेश बांसल,रेखा बिड़लान ,राजिन्दर सिंह मट्टू ,अशवनी बांसल, राम लाल बागड़ी, कौर चन्द मोंगा, सुरेन्द्र कुमार बर्तन वाले, प्रेम कनवाडिया, पंडित मोहनलाल कौशिक, सुखमंदर सिंह भाटी , शाम लाल पार्षद, रिशपाल फौजी , विकास कालुआना इन्द्राज सिंह , हेमंत कुमार , राम दिल्ली , सतीश कुमार , अभिषेक कुमार अन्य उपस्तिथ रहे |

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई