भाजपा की खूंटा पाडऩे के लिए आप की ‘खूंटा पाड़ रैली’ : विरेन्द्र
सिरसा 13 फरवरी -
हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर चुकी आम आदमी पार्टी अब सोनीपत संसदीय क्षेत्र के गोहाना में शक्ति प्रदर्शन करेगी। गोहाना में आगामी 17 फरवरी को आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘खूंटा पाड़ रैली’ की तैयारियों को लेकर लोकसभा संगठन मंत्री कल्याण सिंह व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने रानियां एवं ऐलनाबाद विधानसभा में रानियां विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत चानी व ऐलनाबाद विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में अब तक लगभग सभी लोकसभा क्षेत्रों में स्कूल-अस्पताल रैलियों का आयोजन किया जा चुका है। हरियाणा में अब तक सत्ता संभालने वाली कांग्रेस, भाजपा व इनेलो के लिए यह बेहद शर्मनाक है कि पचास साल बाद भी प्रदेश में स्कूल व अस्पतालों में सुधार के लिए विपक्ष को रैलियों का आयोजन करना पड़ रहा है। यह किसी पूंजीपतियों द्वारा आयोजित रैली नही बल्कि आम आदमी की रैली है। ऐलनाबाद अध्यक्ष गोबिंद सिंह व रानिया अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि ये रैली भाजपा का सत्ता से खूंटा पाडऩे का आगाज करेगी तथा रैली में शामिल होने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता अपने हाथों में अपने क्षेत्र की समस्याओं से सम्बन्धित बोर्ड व बैनर लेकर आएगा जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश को यह बताया जाएगा कि भाजपा वर्ष 2014 में जारी किए गए अपने घोषणा-पत्र को पूरी तरह से भूल चुकी है और जनता की समस्याओं की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर लोकसभा मीडिया प्रभारी अनिल चन्देल, लोकसभा टीम सदस्य राजेश मलिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल लाट, जसविंदर सिंह, कश्मीर सिह, हैप्पी सिह, रणजीत सिह, बलदेव सिंह, देव नागर, बूटा सिंह, गुरविन्दर सिह, संदीप सिह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Labels:
Political
No comments:
Post a Comment