भारत विकास परिषद शाखा डबवाली के गुरदित्त कुमार दुरेजा को प्रधान व अंकुर चोपड़ा को सचिव चुना गया

डबवाली।
भारत विकास परिषद शाखा डबवाली के नए पदाधिकारियों के चुनाव चुनाव पर्यवेक्षक हरिओम भारद्वाज की देखरेख में सर्वसम्मति से करवाए गए। इन चुनावों में लगातार दूसरी बार गुरदित्त कुमार दुरेजा को भाविप डबवाली का प्रधान व अंकुर चोपड़ा को सचिव बनाया गया। इसके अलावा उग्रसेन गर्ग को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। वहीं, श्री मति सुमन लता को भाविप की महिला विंग की प्रमुख बनाया गया है। इन पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। इस बैठक में भाविप के प्रंातीय उपप्रधान सतपाल जग्गा, वेद प्रकाश भारती, डा. पीआर गोल्यान, नीरज जिंदल, कालू राम मेहता, भजन मेहता, वीरेंद्र सेठी, गुरजीत सिंह सहित अन्य सभी सदस्य मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई