कुलदीप गदराना ने गांव चौटाला में चलाया जनसंपर्क अभियान बोले भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान
डबवाली।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के निर्देशानुसार ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान के तहत बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुलदीप सिंह गदराना ने डबवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव चौटाला में अपने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों की भाजपा सरकार में आ रही समस्याओ की जानकारी ली। गदराना ने कांग्रेस पार्टी की जनहित योजनाओं को आमजन के समक्ष रखा और कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ की राजनीति करते हुए हर वर्ग को शोषित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण ही आज किसान, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहा है। गदाना ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित की राजनीति की है और प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य किया। गदरान ने कहा कि भाजपा सरकार से छुटकारा पाने का समय निकट आता जा रहा है। उन्होंने कहा कि डा. अशोक तंवर सिरसा लोकसभा से चुनाव लडेंगे और भारी मतों से विजयी होकर हल्के के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाने का वक्त अब निकट है और इस बार चूक नहीं करनी। इस अवसर पर उनके साथ अजीत फोगाट सेक्रेटरी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस दादरी, राजेश बिश्नोई चौटाला, सुबेग सरपंच, मिलन कंबोज,बलवीर कैथ,जीवन शर्मा, गुरप्रीत दंदीवाल, सुखपाल अलीकां, जसपाल सिंह, खुशकरण मेंबर, सतनाम चहल आदि सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment