मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 4 अप्रैल को ओढ़ां में करेँगे रैली को संबोधित

डबवाली-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगामी 4 अप्रैल को ओढ़ां आएंगे। इस दिन सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा ओढां में ऐतिहासिक रैली को संबोधित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता देव कुमार शर्मा ने कहा कि रैली को पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। 
उन्होंने कहा कि डबवाली इलाके में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बहुत विकास करवाया है जिसे लेकर लोग भी उत्साहित हैं। किसानों को लाखों रुपए मुआवजा देना, किसानों की पेंशन योजना, गरीब वर्ग के लिए 3 हजार रुपए पेंशन योजना आदि लागू करने आदि को लेकर आमजन भाजपा सरकार से खुश है। देव कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा में राजनीतिक लोगों ने जनता को गुलाम बना रखा था। लोगों को जबरन रैलियों में ले जाया जाता था। नौकरियां बिका करती थी। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेरिट के आधार पर नौकरी देकर लोगों को भ्रष्ट राजनीतिज्ञों के चंगुल से मुक्त करवाया। आज गावों में गरीब से गरीब परिवार के बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं। चार साल में ही इतने बेरोजगारों को नौकरियां दी हैं कि पिछले 30 साल में किसी भी सरकार के समय में नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में सिरसा सीट पर भी कमल का फूल खिलना निश्चित है। देव कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओढां रैली की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हंै। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री के विचार सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में 4 अप्रैल को ओढ़ां पहुंचने का आह्वान किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई