*कांग्रेस को झटका* डबवाली से कांग्रेस के कृष्ण कुमार अपने साथियो सहित इनेलो में शामिल

डबवाली न्यूज़  
डबवाली। गांव लोहगढ़ में इनेलों पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र पूर्ण चंद ने पारिवारिक सदस्यों सहित कांग्रेस छोड़कर इनेलो पार्टी ज्वाइन कर ली। वे इनेलो के हलका अध्यक्ष विनोद अरोड़ा के प्रयासों से तेजा खेड़ा फार्म हाउस पर जाकर वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की उपस्थिति में इनेलो पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ता साहिब सिंह लखविंद्र सिंह बराड़, इकबाल सिंह ,जीत सिंह, गुरविंद्र कौर, जसविंदर सिंह ढिल्लो, राजविंद्र गिल, अमृतपाल गिल, सुखदेव सिंह शेखुपुरिया रमनदीप सिंह धालीवाल, गुरदीप सिंह धालीवाल आदि उनके साथ थे।
इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने पर कृष्ण कुमार व अन्य सदस्यों का स्वागत किया व उन्हें मान सम्मान देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अभय चौटाला ने कहा की इनेलो पार्टी में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं और यह पार्टी समाज की 36 बिरादरी की पार्टी है। विभिन्न राजनैतिक दलों की जन विरोधी नीतियों से परेशान होकर लोग इनेलो में लगातार शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदीप गोदारा, कुलदीप गोदारा, महेंद्र डुडी, अजनीश कनेडी, जगदीप धनोआ, गुरबाज, आशा वाल्मीकि व अन्य लोग इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद अभय सिंह चौटाला ने विनोद अरोड़ा व अन्य पदाधिकारियों के साथ गांव जंडवाला में इनेलो नेता व पूर्व सरपंच विश्वामित्र के घर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई