बूंदाबांदी से सरसों की फसलों को नुकसान ,किसानों के चेहरे मुरझाए
बूंदाबांदी से सरसों की फसलों को नुकसान हो रहा है। सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी हैं। मौसम बार-बार खराब होने से किसान सरसों की फसल की कटाई नहीं कर पा रहे है। किसानों ने 53 हजार हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई की है। बुधवार रात्रि व बृहस्पतिवार सुबह के समय हुई हल्की बारिश से मौसम में फिर से बदलाव देखा गया। खाई शेरगढ़, चौपटा व अबबूशहर में दो दो एमएम बारिश हुई। इससे सुबह के समय ठंड का भी असर रहा है। पिछले साल 30 से ऊपर रहा तापमान
पिछले साल से इस वर्ष मार्च माह में तापमान के अंदर काफी अंतर रहा है। पिछले साल 10 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। जबकि इस साल 10 मार्च को अधिकतम 26 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री रहा है। इसके बाद अधिकतम तापमान में दिन प्रतिदिन कमी आई है।
मार्च 2018 में तापमान मार्च 2019 में तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
10 मार्च 30 डिग्री 14 डिग्री 26 डिग्री 11 डिग्री
11 मार्च 30 डिग्री 17.1 डिग्री 22 डिग्री 12 डिग्री
12 मार्च 32 डिग्री 15 डिग्री 24 डिग्री 11 डिग्री
13 मार्च 35 डिग्री 17 डिग्री 24 डिग्री 13 डिग्री
14 मार्च 33 डिग्री 16 डिग्री 23 डिग्री 15 डिग्री

No comments:
Post a Comment