भाजपा ने हर वर्ग को किया शोषित:रवि चौटाला
डबवाली न्यूज़
डबवाली। इंडियन नैशनल लोकदल द्वारा ‘चलो गांव की ओर’ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को चौ. रवि चौटाला,पूर्व विधायक डा. सीता राम, हल्का अध्यक्ष विनोद अरोड़ा के नेतृत्व में गांव अहमदपुर दारेवाला, कालुआना, गोदिकां, दारेवाला, चक फरीदपुर, बिज्जुवाली, रिसालिया खेड़ा, बनवाला, राजपुरा, रत्ताखेड़ा, रामपुर बिश्नोईयां व रामगढ़ में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
गांव दारेवाला में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रवि चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी का संगठन दिन प्रतिदिन और मजबूत हो चला है और लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हंै और इसके पीछे कार्यकर्ताओं की ही ताकत है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते ही इनेलो प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी और प्रदेश को सही मायने में विकास की डगर पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और भाजपा का कुशासन देख लिया है इसलिए विधानसभा चुनावों में वे इनेलो को ही अपना समर्थन और आशीर्वाद देंगे क्योंकि इनेलो ही सभी वर्गों का विकास करने में सक्षम है। रवि चौटाला ने कहा कि भाजपा ने ओछे हथकंडे अपनाकर देश प्रदेश को जाति समीकरणों में बांट दिया है। इससे पूर्व हरियाणा की जनता कांग्रेस के दस वर्ष का कुशासन भी अच्छी तरह से देख चुकी है।ं जब केवल एक ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार दिया गया। चौटाला ने कहा कि इनेलो सही मायने में प्रदेश का चहुंमुखी विकास करने की पक्षधर है। उन्होंने भाजपा के सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत को भी पूरी तरह से खोखला बताते हुए कहा कि डबवाली हल्के को राजनीतिक तौर पर पूरी तरह से उपेक्षित रखा और यही कारण है कि यहां विकास के मामले में इस हल्केकी पूरी तरह से अनदेखी की गई है। आज शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी आधारभूत सुविधाएं भी से गायब हैं। सरसों के निर्धारित रेटों के बावजूद सरसों उत्पादकों को पूरा भाव नहीं दिया जा रहा जिससे किसान वर्ग सरकार से पूरी तरह खिन्न हैं। इस अवसर पर महेन्द्र डुडी जगदीप धनोआ, युवा हल्का अध्यक्ष चरणकमल पाना, युवा हल्का अध्यक्ष कृषण डुडी, गुरबाज सिंह, राजविंद्र, जाखड़ ,रवि सहारण,दलीप भाटी, गिरधारी बीस्सु ,अभिमन्यु भादु ,संदीप गोदारा, राकेश गोदारा,रविन्दर गोदारा ,साहब राम,प्रहलाद जाखड़, मंदर सिंह सरां, सुरेन्द्र जाखड, रनवीर भादु, जगतपाल भादु, राकेश जन्घू,ओम प्रकाश,जीत राम गोदारा,प्रीतपाल भादु ,विनोद गोदारा, व सतपाल सहित अन्य मौजूद थे।
वार्ड 19 में हुई इनेलेा कार्यकर्ताओं की बैठक
डबवाली। शहर के वार्ड 19 में सतपाल लोहगढिय़ा के आवास पर पार्षद एवं इनेलो नेता टेकचंद छाबड़ा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहरी प्रधान संदीप गर्ग, महिला विंग की प्रधान ममता मिड्ढा ने पार्टी की नीतियों व जननायक चौ. देवी लाल के विचारों को प्रत्येक जन मानस तक पहुंचानेे के साथ-साथ पार्टी जनहित नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया। संदीप गर्ग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के हक में प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी कार्यकर्ता का कंधें से कंधा मिलाकर आमजन के समक्ष पार्टी जनहित नीतियों को उनके समक्ष रखें ताकि इनेलो प्रत्याशी को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा जा सके। इस बैठक में शम्मी देवी, नरेंद्र नाथ, गुरतेज सिंह नंदगढ़, नजब सिंह,बाबू राम , विक्रम राजस्थानी, इकबाल खन्ना, गरीब दास, सुखवीर बराड़, सुरेश, गरज सिंह, अमनदीप बंसल,जतिन,आई टी सेल के प्रधान सुरेश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Labels:
Political
No comments:
Post a Comment