पांच सालों में एक भी वायदे पर खरी नहीं उत रीमोदी सरकार हर वर्ग के लोग इससे दुखी है - डा. केवी सिंह
डबवाली न्यूज़
वरिष्ठ कांगेेस नेता डा. केवी सिंह ने सोमवार को शहर के मेन बाजार के अलावा रविवार शाम को वार्ड न. 1 तथा वार्ड न. 3 में जाकर डोर-टू-डोर वोट मांगें। उन्होंने लोगों से रूबरू होकर सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार डा. अशोक तंवर को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
इस मौके पर डा. केवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद न्याय योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों को हर वर्ष 72 हजार रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली जाएगी। रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे ताकि देश के पढ़े लिखे युवाओं को नौकरियां मिल सकें। किसानों की दशा सुधारने के लिए भी योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके अलावा व्यापारी वर्ग को भी राहत देने के लिए जीएसटी का सरलीकरण के अलावा अन्य ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि लोगों को तरह-तरह के झूठ बोलकर भाजपा ने सरकार बनाई थी। पांच सालों में एक भी वायदे पर खरी नहीं उतरी। हर वर्ग के लोग इससे दुखी है और अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की। इस दौरान डा. केवी सिंह ने लोगों की समस्याएं भी जानी व उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों से बात भी की। इस अवसर पर शहरी कांग्रेस प्रधान पवन गर्ग, पार्षद रविंद्र बिंदु, पार्षद पवन बांसल, पार्षद विनोद बांसल, पार्षद रविंद्र बबलू, पार्षद रमेश बागड़ी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश वाल्मीकि, पार्षद प्रतिनिधि विजय मांडी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक गर्ग बाबा, पार्षद प्रतिनिधि जगदीप सूर्या, युवा शहरी प्रधान अमन भारद्वाज, प्रकाश चंद बांसल, रविंद्र गीगा, हैप्पी सूर्या, जगजीत सिंह, मनवीर मान, गुरमेल बराड़, हरजीत कंडा, डा. सुखदेव, रिंकु खिप्पल, भूषण कुमार, प्रशांत गर्ग, मास्टर चीमा, सुंदर सिंह कंडा, जिंद्र सिंह, रिंकु, सुशील बांसल, मास्टर बीआर शर्मा, सुमित मिढ़ा, सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ थे।

No comments:
Post a Comment