इनेलो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग का उत्थान कर सकती-रवि चौटाला

डबवाली।  इनेलो पार्टी की जनहित नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘चलो गांव की ओर ’कार्यक्रम के तहत इनेलो के वरिष्ठ नेता रवि चौटाला, पूर्व विधायक डा. सीताराम, हल्का अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने  कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को ओढ़ां, घुकांवाली, सालमखेड़ा, चोरमार, जंडवाला जाटान, किंगरा व मलिकपुरा में जनसंपर्क किया।
ओढ़ां में एक नुक्कड़सभा को संबोधित करते हुए रवि चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी का हर कार्यकर्ता जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए इनेलो प्रमुख चौ. ओम प्रकाश चौटाला व अभय सिंह के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जिस कद्र किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग को शोषित किया गया है उसका बदला लेने का समय अब निकट आता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने किसानों पर अत्याचार किया तो वहीं अब मोदी सरकार ने किसानों पर वज्रपात करने का काम किया है। उन्होंंने कहा कि इनेलो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग का उत्थान कर सकती है। डा. सीता राम ने कहा कि  हरियाणा की जनता अब की बार इनेलो को ही प्रमुख राजनीतिक दल मान चुकी है और अभय सिंह चौटाला के नेतृत्च में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चाहे वह व्यापारी हो अथवा  किसान या आमजन हर किसी को लूटने का काम किया है। अब अधिक दिनों तक यह लूट का काम चलने वाला नहीं है और जनता सबक सिखाने को तैयार बैठी है। इस अवसर पर उनके साथ कुलदीप गोदारा, महेन्द्र डुडी जगदीप धनोआ,युवा हल्का अध्यक्ष कृषण  डुडी,गुरबाज़ सिंह, दलीप भाटी,रवि सहारण, राजेन्द्र जाखड़ ,प्यारा सिंह सरपंच, मंदर संरा, अवतार मलाहान, धरविन्दे्र पूर्व सरपंच,भूप सिंह मलहान,सुखदेव पोटलीया,महावीर गोदारा, गुरपीत चहल, हरबंस चहल ,जग्गा गिल्ल,,डा. भाल सिंह रती,जगसीर समाग,राज सिंह कुण्डर, गुरनाम सिंह,रामप्रताप गोदारा आदि ने ग्रामीणों को संबोधित किया।

वार्ड वार्ड 7 में राम सिंह बिश्नोई व 11 में स्थित इनेलो कार्यकर्ता जगदीश अरोड़ा के आवास पर पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद टैकचंद छाबड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहरी प्रधान, संदीप गर्ग, महिला विंग की प्रधान ममता मिढ्ढा, लाभ सेठी, बलवंत बजाज, सुनील बांसल, प्रवीण कुमार, लेखराज, अनिल ककड़, दर्शन ठेकेदार, प्रमोद कुमार, रविंद्र सिंह, टिंका सचदेवा, राजू शर्मा, सतीश मेहता, अमनदीप बंासल, आईटी सैल के प्रधान सुरेश सोनी आदि मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए टेकचंद छाबड़ा ने कहा कि लोकसभा प्रतयाशी की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पार्टी की जनहित नीतियों को को आमजन तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली, घर-घर जाकर पार्टी की नीितयो ंसे आमजन को अवगत करवएं ताकि इनेलो प्रत्याीशी को भारी मतों से विजयी बनाकर सबसे बड़ी पंचायत में भेजा जा सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई