धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

डबवाली न्यूज़
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित भगवान परशुराम चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें समाजसेवी एवं भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने चौक में स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा सर्वसांझा हनुमान मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतार अत्याचारी क्षत्रियों के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने अत्याचारियों का विनाश करके ब्राह्मणों की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपना चरित्र सुधारने की जरूरत है। उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर भारतीय संस्कृति के आधार पर जीवन जीने पर बल दिया। हम सब भगवान परशुराम के वंशज हैं। परशुराम जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब हम भगवान परशुराम के पद्चिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों पर अमल करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी संजीव शाद, संजीव भारद्वाज, बिट्टू मनन, सोम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र कौशिक सहित भारी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई