डा. केवी सिंह के प्रयासों से करीब दो दर्जन परिवार इनेलो छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

डबवाली न्यूज़
गांव हैबुआना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह के प्रयासों से करीब दो दर्जन परिवार इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें छोटा सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह पूर्व सरपंच, इंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरमेल सिंह, सुरजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, जसवीर सिंह, मेहंत सिंह, मक्खन सिंह पंच, महेंद्र सिंह, सेवक सिंह, तेजा सिंह, गुरसेवक सिंह, मंगतराम बांसल, राजविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, अंग्रेज सिंह, जग्गा सिंह, जयविंद्र सिंह आदि ने अपने पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों सहित कांग्रेस में आस्था जताई।

डा. केवी सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार डा. अशोक तंवर के पक्ष में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव हैबुआना में उक्त सभी लोगों को कांग्रेस में शामिल करते हुए पार्टी में मानसम्मान देेने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि डा. केवी सिंह ने विधायक न होते हुए भी हैबुआना जैसे गांव में भी विकास के अनेक कार्य करवाए। नईं सड़कें बनाई, खाल पक्के करवाए व किसानों को नलकूप कनेक्शन भी दिलाए। इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने डा. केवी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करने का निर्णय लिया। वहीं, संबोधन में डा. केवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति हमेशा सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने की रही है। इसके अलावा कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय सभी इलाकों में विकास करवाकर लोगों की समस्याएं दूर की गई। लोग आज भी कांग्रेस की जनहितेषी कार्यों को याद करते हैं। दूसरी ओर जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। अब इस जनविरोधी सरकार को चलता करने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि इन लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत निश्चित हैं। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई