भाजपा सरकार आने के बाद विकास का शुरू हुआ और बिना भेदभाव के सभी गांवों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं -देव कुमार शर्मा

डबवाली न्यूज़
भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा एग्रो के डायरेक्टर देव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को डबवाली विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों को भाजपा की जनहितैषी नीतियों की जानकारी दी व उन्हें भाजपा से जुडऩे का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विजय वधवा व मार्केट कमेटी चेयरमैन बलदेव सिंह भी उनके साथ थे। भाजपा नेताओं ने यह दौरा गांव फुल्लो से शुरू करते हुए चठ्ठा, तिगड़ी, खोखर, नोरंग, हस्सु, असीर, माखा, पिपली व टप्पी आदि गांवों में जनसभाएं की। इनमें भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
गांव फुल्लों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए देव कुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोगों ने पिछले सरकारों के कामकाज को देखा है। यहां के नेता उपप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री तक बने लेकिन डबवाली इलाके में विकास के कार्य नहीं किए। सही मायनों में भाजपा सरकार आने के बाद विकास का शुरू हुआ और बिना भेदभाव के सभी गांवों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। खासतौर पर किसान पेंशन योजना को लेकर ग्रामीण खुश हैं। इससे पहले तो गांवों में लोगों को डराया धमकाया जाता था। भाजपा आने के बाद ही डर का माहौल खत्म हुआ, अब कहीं कोई दलाल नहीं बचा है, सरकारी कार्यालयों में जाकर लोग सीधा अपना काम करवा सकते हैं। भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी का दौर भी करीब-करीब समाप्त हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार से सब लोग सुखी हैं। उन्होंने कहा कि लोकदल व जेजेपी द्वारा गांवों में यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि मनोहर सरकार ने कोई विकास नहीं किया। वास्तव में जो विकास मनोहर सरकार में हुआ वह कभी नहीं हुआ। लोग सच्चाई जाते हैं कि पिछले वर्षों में लोकदल व कांग्रेस की सरकारों ने डबवाली इलाके को हमेशा उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि वे आगामी 22 जुलाई तक सभी गांवों में जाकर भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देंगे। डबवाली में भाजपा के करीब 33 हजार सदस्य हैं जिसमें 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का लक्ष्य तय किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि बढ़ोतरी 30 प्रतिशत से भी अधिक होगी। हर घर में भाजपा के सदस्य बनेंगे। देवकुमार शर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में उन्हें 23 हजार वोट मिले थे जबकि लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल को डबवाली विधानसभा से 59 हजार वोट मिले और अब उन्हें लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनावेां में कांग्रेस, लोकदल, जजपा, आप व अन्य कोई भी पार्टी भाजपा के सामने ठहर नहीं पाएगी। देव कुमार शर्मा के मुताबिक गांव फुल्लो में लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे सामूहिक तौर पर फैंसला लेंगे कि जो भाजपा का उम्मीदवार आएगा उसे भारी वोटों से समर्थन देंगे।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विजय वधवा ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की जनहितैषी नीतियों बारे ग्रामीणों को विस्तार से बताया। साथ ही उन्हें आह्वान किया कि वे 8980808080 पर कॉल कर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। जिला सिरसा के सह सदस्यता प्रमुख बलदेव सिंह ने मनोहर सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी हुए यह भी कहा कि चौटाला राज में लोगों का डरा कर वोट लिए जाते थे। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद वह भय का माहौल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि 4 अगस्त को गुरूनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव सिरसा में मनाया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी भाग लेंगे। उन्होंने उक्त समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील की। सतिंद्र गर्ग ओढ़ा ने भी लोगों से भाजपा की सदस्यता लेने को कहा। इस अवसर पर मा. शाम लाल पिपली, हरजिंद्र सिंह जंडवाला, गुरसाहब सिंह सरपंच फुल्लो, जगराज जंडवाला, हैैपी अलीकां, गगनदीप नंबरदार, चठ्ठा से सरपंच भूषण, अमरजीत सिंह खुइंयाकलकाना, जग्गा सिंह जंगमालवाली, राजेंद्र मट्टू, बख्शपाल सिंह सरपंच खोखर, मनदीप शर्मा, गोरा सिंह, जगराज सिंह खालसा, डा. ओमप्रकाश बांसल, गुरमेल सिंह, दर्शन सिंह, हरजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, रुप सिंह, गुरमीत सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई