डा. सिंह ने सुनी रिक्शा चालकों की समस्या रिक्शा चालकों कहा पार्किंग के नाम की जा रही अवैध वसूली
डबवाली न्यूज़ , 23 जुलाई। दिन रात कड़ी मेहनत कर दो जून की रोजी-रोटी कमाने वाले आटो व ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. केवी सिंह मंगलवार को हरियाणा बस अड्डा के निकट उनके बीच पहुंचे और ऑटो रिक्शा चालकों को आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनका हल करवाने का आश्वासन दिया।
रिक्शा यूनियन के प्रधान सुखमंदर सिंह ने डा. सिंह को बताया कि रेलवे स्टेशन पार्किंग पर के नाम पर सवारी लेकर यहां आने वाले रिक्शा चालकों से अवैध वसूली कर उनका आर्थिक शोषण किया जाता है। इसके अतिरिक्त गोल चौक पुलिस द्वारा भी उनके साथ भेद भावपूर्ण रवैया अपनाया जाता है और उनकी गुहार तक नहीं सुनी जाती। ऐसे में ऑटो, ई-रिक्शा व साईकिल रिक्शा चालकों को प्रतिदिन परेशान किया जाता है। रिक्शा चालकों की समस्या सुनने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए डा. केवी सिंह ने उनकी समस्या का निवारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी तरह के भेद भाव का कोई स्थान नही है। सरकार द्वारा जो कानून बनाए गए हैं उनका पालन करना सबका फर्ज है यदि कोई पुलिस अधिकारी अथवा अन्य कोई कर्मचारी कानून से बाहर होकर किसी तरह का मेहनती वर्ग का शोषण करता है तो उसेे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने डा. भीमराव अम्बेडकर के सिंद्धांत से अवगत करवाते हुए कहा कि सभी संगठित होकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ संघर्ष करें और अपने अधिकारों को पहचाने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर रिक्शा चालकों की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर गरीब आदमी के उत्थान के लिए काम करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का दमन सहने की जरूरत नहीं है और अपने हकों की लड़ाई लडऩी ही चाहिए। रिक् शा यूनियन के सभी वर्करों ने डा. सिंह व कांग्रेस के शहरी प्रधान पवन गर्ग, पार्षद विनोद बांसल का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
Labels:
Haryana
No comments:
Post a Comment