भाजपा के जिला महामंत्री नगरपरिषद व कांग्रेस पार्षदों पर झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं -पार्षद विनोद बांसल


डबवाली न्यूज़
भाजपा के जिला महामंत्री विजय वधवा नगरपरिषद व कांग्रेस पार्षदों पर झूठे आरोप लगाकर डबवाली की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि वास्तविक्ता यह है कि शहर के विकास को रोकने का काम भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से मिलकर करवाया और नगरपरिषद को बदनाम करने की कौशिश की। यह बात नगर पार्षद विनोद बांसल ने वीरवार को यहां जारी एक प्रैस बयान में कही।उन्होंने कहा कि शहर में होने वाले सभी विकास कार्य करवाने के लिए नगरपरिषद से प्रस्ताव पारित किया जाता है, उस प्रस्ताव का अनुमोदन उपायुक्त द्वारा किया जाता है। उसके बाद प्रशासनिक व तकनीकी स्व्ीकृती मिलने के बाद विकास कार्य अमल में लाया जाता है। जो विकास कार्य के अब टेंडर लगाए जा रहे हैं वह पहले ही नगरपरिषद द्वारा पारित किए हुए हैं। नगरपरिषद द्वारा 22-10-2018 व 23-10-2018 को शहर के 29 विकास कार्यों के टेंडर किए गए थे। जिसकी रेटों की अप्रूवल उपायुक्त ने अगस्त 2019 में दी और आज तक ठेकेदारों को कार्य शुरु करने के वर्क ऑर्डर नहीं दिए। पांच विकास कार्यों के अभी तक टेंडर होने के बाद तकनीकी स्वीकृती नहीं आई है। जिन 10 करोड़ोंं के कार्यों का विजय वधवा ने जिक्र किया है उसके बारे में असलियत यह है कि इन विकास कार्यों का प्रस्ताव दिनांक 2 जुलाई 2019 की बैठक में पारित किया गया था लेकिन इस बैठक की कार्यवाही उपायुक्त को भेजने के लिए एसडीएम कार्यालय में लंबित है। इन दोनों कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृती स्थानीय निकाय विभाग से लेकर जल्दबाजी में टेंडर लगा दिए गए। अभी तक इन कार्यों की भी तकनीकी स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। इसके अलावा पिछले माह 7 विकास कार्यों के टेंडर किए गए थे लेकिन आज तक वो टेंडर खोले नहीं गए हैं। भाजपा राज के 5 साल में नगर पार्षद व शहर के लोग कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सरकार से गुहार लगाते रहे लेकिन तब सरकार ने न तो कर्मचारी दिए और जो थे उन्हें भी काम नहीं करने दिया। अब चुनाव नजदीक देख कर्मचारी व अधिकारी नियुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए लगभग 20 प्रस्ताव पास किए गए थे जिसमें संसाधनों व कर्मचारियों की मांग भी शामिल थी लेकिन इन प्रस्तावों को भी भाजपा प्रतिनिधियों के इशारे पर लाल फीताशाही की भेंट चढ़ा दिया और सारा शहर आज कूड़े के ढेर पर खड़ा है। विनोद बांसल ने कहा कि भाजपा नेताओं को अब लोगों को गुमराह करने वाली बातें बंद कर देनी चाहिए क्योंकि लोग उनकी असलियत जान चुक हैं। यदि वास्तव में शहर का भला चाहते हैं तो वह जनहित में कोई ठोस काम करके दिखाएं तथा विकास को गति दें।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई