किसान एवं खेतीहर मजदूरों को 11 लाख 75 हजार रूपये की राशि के चेक वितरित किए
डबवाली न्यूज़
स्थानीय मार्केट कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर योजना के अंतर्गत विभिन्न गांवों के दस किसान एवं खेतीहर मजदूरों को 11 लाख 75 हजार रूपये की राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव दिलावर सिंह बैनीवाल ने बताया कि चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना ने गांव बनवाला के राय सिंह की धर्मपत्नी को 5 लाख रूपये, बलविन्द्र सिंह अलीकां को 37 हजार 500, हरबंस सिंह जोगवाला को 37 हजार 500, राज कुमार मुन्नावाली को 1.25 लाख, भगवान देवी राजपूरा माजरा को 37 हजार 500, उत्तम कुमार अबूबशहर को 75 हजार, राम स्वरूप जोगेवाला को 75 हजार, दलीप सिंह चौटाला को 1.25 लाख, बचित्र सिंह देसूजोधा को 1.25 लाख, कुलदीप सिंह रामपूरा बिश्नोईयां को 37 हजार 500 रूपये के चेक वितरित किए। बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि यह मुआवजा राशि के चेक वितरित करते समय हमें बड़ा दु:ख महसूस होता है क्यों कि किसी भी व्यक्ति का अंगभंग हो या उसकी मृत्यु हो जाये उसकी किसी भी तरह से पूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन फिर भी यह राशि जख्म पर मरहम लगाने का कार्य करती है। जिससे पीडि़त व्यक्ति का दुख कम होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान एवं खेतीहर मजदूर की कृषि का कार्य करते समय दुर्भाग्यवश यदि मृत्य हो जाए या किसी कारण अंगभंग हो जाए तो उसे नियमों अनुसार 60 दिनों की अवधि में मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचकर आवेदन करना होता है। प्रार्थी का आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अधिकारियों की टीम गांव में जाकर उसकी जांच पड़ताल करने उपरांत अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर पीडि़त व्यक्ति को दिए जाने वाले मुआवजे की रिफारिश करती है। जिसकी स्वीकृति के पश्चात यह मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए जाते है। उन्होंने कहा कि यह कार्य बड़ी ही पारदर्शिता के साथ किया जाता है ताकि किसी भी दुखी व्यक्ति को ऐसा महसूस न हो कि उसके साथ न्याय नहीं हो रहा। इस अवसर पर भाजपा के विकास शर्मा कालुआना, सतीश जग्गा, रमन कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment