शान से निकली महाराजा अग्रसेन जी की सवारी शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
डबवाली न्यूज़ । समाजवाद के प्रवर्तक, अग्रकुल संस्थापक, समस्त मानव जाति को समता, सद्भावना और सामूहिक विकास का पाठ पढ़ाने वाले महाराजा अग्रसेन जी का जयंती उत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।
अग्रवाल सभा डबवाली द्वारा इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का बाजारों में जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा से पूर्व सिविल जज अश्वनी गुप्ता, सिविल जज अश्वनी गुप्ता ,दिल्ली के उद्योग पति रवि गुप्ता व सुशीला सर्राफ ने अग्रवाल धर्मशाला में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रवज्जलित की और कुल देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा अनावारण किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान सतीश गर्ग (केपी), अग्रवाल महिला मंडल की प्रधान सुषमा बांसल, अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान असीम बांसल सहित विभिन्न अग्र संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
अग्रवाल धर्मशाला से आरंभ हुई भव्य शोभायात्रा विभिन्न बाजारो से होती हुई वापिस धर्मशाला में सम्पन्न हुई। इस दौरान अग्रवाल समाज के गणमान्य लोगों के साथ महिलाएं भी शामिल थी। शोभायात्रा में ढ़ोल नगाडों की थाप पर झूमते अग्रबंधु शोभायमान हो रहे थे। वहीं सजे हुए रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन की वेशभूषा धारण किए हुए पात्र की पालकी आगे चल रहे थे। महिलाए, पुरूष और बच्चे हाथ में ध्वज थामें और अग्रवाल युवा संगठन के सदस्य नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में शामिल एमएम स्कूल के बच्चों द्वारा प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश देने वाली जागरूक झांकी अलग ही छटा बिखेर रही थी। इस शोभायात्रा का गोल बाजार, सब्जी मंडी, मेन बाजार, वैद रामदयाल चौक सहित अन्य स्थानों पर सभी वर्गों के लोगो ने भव्य स्वागत किया।
बाजारों को फूलों व बिजली की लडिय़ों से सजाया गया था। चौक-चौराहों को पूरी तरह साफ सुथरा किया गया था। जगह-जगह पर धर्मध्वजा को लगाया गया था। शोभायात्रा का विभिन्न जगहों पर धार्मिंक, समाजिक व राजनीतिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया व शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान का प्रबंध किया। इस अवसर पर जजपा नेत्रा एवं पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला ,भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना, आदित्य देवी लाल, देव कुमार शर्मा, विजय वधवा, विजयंत शर्मा, कांग्रेस युवा नेता अमित सिहाग, संदीप सिहाग सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
फोटो संलग्र है।

Labels:
Haryana
No comments:
Post a Comment