शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण
डबवाली-
नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब व कम्बोज भाईचारे द्वारा स्थानीय राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में स्थापित शहीद शिरोमणि सरदार उद्यम सिंह की प्रतिमा का अनावरण बुधवार को एसडीएम डा. विनेश कुमार ने किया। उन्होंने क्लब पदाधिकारियों सहित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
क्लब के प्रधान सोनू बजाज ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में स्थापित शहीदों की ये प्रतिमाएं विद्यार्थियों को प्रेरणा देने का काम करेगी व उनमें देश भक्ति का जज्बा पैदा होगा। इसके बाद लोक गायक गुरविंद्र साईं, वंदना वाणी, जसदीप गिल ने देशभक्ति व शहीद उधम सिंह के जीवन पर गीत गाकर सबमें जोश भर दिया। कुलदीप सिंह जम्मू ने शहीद उधम सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के विद्यार्थियों ने मलवई गिद्दा, बाल मंदिर स्कूल के बच्चों ने '...भारत यह रहना चाहिएÓ व नव प्रगति स्कूल के बच्चों ने कोरियोग्राफी 'नमनÓ एवं हरियाणा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समूह गान गाकर अपनी कला के माध्यम से देश भक्ति का संदेश दिया। जबकि शाम लाल शास्त्री ने प्राचीन पंजाबी संस्कृति की धरोहर कविशरियां गाकर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर संबोधन के दौरान एसडीएम डा. विनेश कुमार ने कहा कि शहीदों की शहादत की बदौलत की आज हम आजाद भारत की फिजा में सांस ले रहे हैं। शहीदों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बनेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करके शहीदों के सपनों के साकार करें। ऐसे कार्यक्रम समय की जरुरत हैं। उन्होंने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए वरच्युस क्लब व कंबोज भाईचारे की सराहना की। प्रकल्प प्रमुख सुखविंद्र चंदी ने कहा कि हर वर्ष शहीदों की याद मं इस स्थान पर मेले का आयोजन क्लब द्वारा किया जाएगा।
संस्थापक केशव शर्मा व क्लब सचिव मनोज शर्मा ने सभी अतिथियों व अन्य लोगों का धन्यवाद किया। मंच संचालन जितेंद्र शर्मा व संजीव शाद ने किया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया व लड्डू भी बांटे गए। इस अवसर पर जरनैल सिंह चंदी, जोगिंद्र सिंह रानियां व इटरनेशनल सर्व कंबोज समाज सभा हनुमानगढ़ से दलबीर सिंह, अमनजोत सिंह सरपंच, सर्वजीत मसीतां, मंजीत सिंह पन्नीवाला रल्दु, बीईईओ राजकुमार मेहता, प्रिंसिपल अमीर सिंह, भजन सिंह, राजपुरा के सरपंच दर्शना देवी, पूर्व सरपंच हीरा लाल, रामलाल बागड़ी, प्रकाश चंद बांसल, वेद भारती, नीरज जिंदल, रमेश सचदेवा, कुरड़ा राम, सत्यपाल यादव, इंद्र जैन, गुरजंट बराड़, रणजीत सिंह एडवोकेट, शशि कांत शर्मा, प्रेमनाथ खुराना, आत्मा राम अरोड़ा, इंदिरा अरोड़ा, कृष्ण निराला, हरकिशन कंबोज, विजय कंबोज, परम धुन्ना, भारत वधवा, गुरदीप कामरा, कृष्ण कायत, आनंद कुमार, दीपक मोंगा के अलावा वरच्युस क्लब प्रबंधक समिति व कंबोज भाईचारा के सभी सदस्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment