आर्य समाज यज्ञशाला में साप्ताहिक हवन यज्ञ आयोजित

ओ३म्-ओ३म् नित बोल रे प्राणी...
डबवाली न्यूज़
रविवार को आर्य समाज मंदिर यज्ञशाला में विजय कुमार शास्त्री के सानिध्य में साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।मुख्य यजमान के तौर पर राज कुमार गर्ग लोहे वालों ने आहुतियां दी जबकि यज्ञब्रह्मा का दायित्व विजय कुमार शास्त्री ने निभाया।
तदोपरांत उन्होंने ओ३म्-ओ३म् नित बोल रे प्राणी ओ३म्-ओ३म नित बोल... तथा सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे न कोय जैसे अर्थपूर्ण भजन प्रस्तुत किया। तदोपरांत मुख्य यजमान राज कुमार गर्ग ने वैदिक प्रार्थना पढ़ी। इस मौके उपस्थिति को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष कुमार दुआ ने बताया कि बीती रात्रि आर्य समाज के सात सदस्यों का एक दल महर्षि दयानंद सरस्वती की जन्मस्थली टंकारा धाम के लिए रवाना हुआ है।
उन्होंने सभी की मंगल व कुशल यात्रा के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त दिवंगत सुरेश कुमार गोयल की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार कामरा, कुलदीप सिंह पटवारी, रजनी सुंधा, गौरव व अन्य मौजूद थे। शांतिपाठ के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई