इसरो से रिटायर्ड वैज्ञानिक डॉ. गार्गी ने सूर्यग्रहण और सौर विकिरण विषय पर दी विस्तृत जानकारी

डबवाली न्यूज़
 वाटर वक्र्स रोड स्थित बाल मंदिर स्कूल में इसरो के रिटायर्ड वैज्ञानिक जगदेव सिंह गार्गी ने विद्यालय के सभागार में सूर्यग्रहण और सौर विकिरण के विषय में विस्तृत परिचर्चा की।
डॉ. जगदेव सिंह गार्गी इंडियन इंस्टीच्यूूट आफ एस्ट्रोफिजिक्स के वैज्ञानिक हैं। डॉ. गार्गी ने आदित्य वन का प्रोजेक्ट कार्य किया। डॉ. गार्गी कई वर्षों तक जापान में नेशनल एस्ट्रोनॉमीकल ऑब्जर्वर्स में प्रो. के पद पर शोभायमान रह चुके हैं डॉ. गार्गी इंडियन एंटार्कटिका एक्सपीडिशन में पहली भारतीय टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं।
जापान में इन्हें साइंटिफिक अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। डॉ. गार्गी ने छात्र-छात्राओं को सूर्य ग्रहण कैसे लगता है कितने प्रकार का होता है सूर्य की किरणों से नभ का रंग कितनी दूरी पर कैसा होता है तथा हम सूर्यग्रहण को कैसे देख सकते हैं और कौन-कौन सी सावधानियां रखकर हम प्रत्यक्ष सूर्यग्रहण देखने का आनंद ले सकते हैं। इन सभी प्रश्नों के विषय में रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी। उन्होंने प्रोजेक्टर की सहायता से सभी विषयों की में विस्तृत चर्चा कर उपस्थित जनसमूह की जिज्ञासा को शांत किया। सूर्य ग्रहण पर अन्य खगोलिय पिंडों के गुरुत्वाकर्षण से प्रकाश पड़ता है। सूर्य की किरने विशेष अणु का प्रतिनिधित्व करती हैं स्कूल के विज्ञान विषय के प्राध्यापकों व अध्यापकों ने अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न डॉ. जगदेव गार्गी से किए।
उन्होंने प्लाज्मा की स्थिति, सूर्य विभिन्न प्रकार की विकिरणों को कैसे उत्पन्न करता है, सूर्य ग्रहण देखने के पौराणिक अंधविश्वास की सत्याता पर, अंतरिक्ष के लेंगरेजियन पाईंटस के विषय में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का उन्होंने बाखूबी उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा को तृप्त किया और सभी प्रश्नकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि बाला मंदिर स्कूल में परिचर्चा करने में उन्हें हार्दिक प्रसन्नता काअनुभव हुआ है। इस परिचर्चा में प्रबंधक समिति की अध्यक्षा पुष्पा देवी जिंदल, उपाध्यक्ष नीरज जिंदल, बाल वाटिका स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अरुण जिंदल,
तरसेम जिंदल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आत्मा राम अरोड़ा, सचिव शशिकांत शर्मा, चुन्नी लाल, जगदीश खुरमी, इकबाल कृष्ण खन्ना, विजयलक्ष्मी कौशिक, कृष्ण गिल्होत्रा, सुदेश आर्य उपस्थित रहे। प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार कौशिक ने सभी का अभिनंदन करते हुए जगदेव सिंह गार्गी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल एसके कौशिक ने गार्गी का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है और सभी छात्रों के लिए भी अति महत्वपूर्ण है किसी भी विद्यालय में इसरो के वैज्ञानिक द्वारा परिचर्चा करना विद्यालय में क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

शनिवार की प्रात: डॉ. गार्गी ने कॉलोनी रोड स्थित भगवान श्री कृष्ण शिक्षण महिला महाविद्यालय में सूर्यग्रहण निरीक्षण व प्रयोग नामक विषय पर विस्तार भाषण दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूनम गुप्ता ने डॉ. जगदेव सिंह का धन्यवाद करते हुए छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश यादव, डॉ. सुशीला हुड्डा, अंजु बाला, रुचि रानी, संतोष, बनवारी लाल, संजीव गर्ग व मोहित गर्ग उपस्थित थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई