नेहरू कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन ने तैयार करवाए मॉस्क : डॉ. बिमला साहू

डबवाली न्यूज़
कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए हर कोई अपनी ओर से सहयोग व सहायता कर रहा है। इसी कड़ी में नेहरू कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन बी.एड. कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने घर पर मॉस्क तैयार किए गए। यह जानकारी देते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बिमला साहू ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा कॉटन के कपड़े से तैयार मॉस्क पहनने में आरामदायक हैं। उन्होंने बताया की प्राध्यापिका परमजीत कौर की देख-रेख व मार्गदर्शन में 200 विद्यार्थियों ने करीब 3000 मॉस्क तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि मॉस्क बनाने के लिए कॉटन का कपड़ा विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर अभिभावकों की सहायता से खरीदा है। जिन्हें कॉलेज की प्रबंध समिति की ओर से विजयंत शर्मा के सानिध्य में प्रशासनिक अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment