कोविड-19 के बाद भीष्ण गर्मी का कहर लोग घरों में हुए 'लॉकडाउन'

मेन बाजार से गुजर रहे इक्का-दुक्का वाहन।
गांधी चौंक में छाया सन्नाटा।
डबवाली (सुदेश आर्य)।
कोविड-19 के बाद अब भीष्ण गर्मी के कहर के चलते लोग अपने घरों में 'लॉकडाउन' हो गए हैं।
अब लोगों को कोरोना महामारी के साथ-साथ बढ़ती भीष्ण गर्मी के साथ भी जूझना पड़ेगा। जहां लॉकडाउन 4.0 में सरकार व प्रशासन की ओर से कुछ ढील दिए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहीं अब बढ़ते भीष्ण गर्मी के कहर ने लोगों को जलाना शुरु कर दिया है। निरंतर तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। बुधवार को डबवाली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिसने लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर कर दिया। कोविड-19 महामारी के कारण लोग विगत दो माह से अपने घरों में रहे और जब उन्हें घर बाहर आने की छूट मिली तो भीष्ण गर्मी ने लोगों को घरों में लॉक कर दिया है। स्थानीय मेन बाजार, गांधी चौंक, गोल बाजार, मीना बाजार, न्यू बस स्टैंड रोड, कॉलोनी रोड खुलने के बावजूद मुख्य बाजारों में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय कुछ लोग घरों से अवश्य निकले, लेकिन जैसे-जैसे सूर्य भगवान ने अपनी प्रखर किरणों से तपिश बढ़ाई वैसे-वैसे दोपहर तक लोग बाजारों से नदारद हो गए। गांधी चौंक व मेन बाजार में इक्का-दुक्का वाहन चालक ही गुजरते दिखे। गर्मी के इस लॉकडाउन का असर पहले से ही मंदी की मार झेल रहे अनेक व्यापारियों पर भी पड़ रहा है, क्योंकि अधिक गर्मी के कारण लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। जिसके चलते अब खुदरा दुकानदार व व्यापारी वर्ग परेशान हैं। करियाना शॉप संचालक प्रदीप कुमार, डीसी, विद्या सागर, लक्की, कौशल, मोहन कुमार, अशोक पाहूजा, प्रदीप मोंगा, कृष्ण गोयल आदि ने बताया कि पहले कोरोना और अब गर्मी ने उनका सारा धंधा चौपट कर दिया है। जिससे उनका लेन-देन भी प्रभावित हो रहा है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई