अखिल भारतीय बिश्नोई जीव रक्षा सभा की नईं हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन




डबवाली न्यूज़ डेस्क 
अखिल भारतीय बिश्नोई जीव रक्षा सभा की नईं हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है।इसके तहत विनोद कुमार कड़वासरा (बडोप्पल) को सभा का नया प्रदेश अध्यक्ष व सुभाष कुमार देहडू को संरक्षक बनाने के अलावा डबवाली बिश्नोई सभा के प्रधान कृष्ण लाल जादूदा को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया है। अन्य पदाधिकारियों में विनोद कुमार काकड़ फतेहाबाद को महासचिव, अमरीक सिंह सीगड़ मौजगढ़ को सचिव के तौर पर नियुक्ति की गई है।
राजेंद्र कुमार देहडू अबूबशहर व आनंद कुमार पूनिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए बिश्नोई सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी व नियुक्तियों के लिए सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृक्षमित्र साहब राम रोहज व राष्ट्रीय संरक्षक रमेश कुमार राहड अबोहर का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्ति टीम के नेतृत्व में सभी सदस्य जीव रक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए जीवों का संरक्षण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वन्य जीवों की अहम भूमिका होती है। वन्य जीव संरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा। बिश्नोई धर्म प्रवर्तक गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारार प्रणित नियमों में एक नियम 'जीव दया पालनीÓ में भी समाज को निरीह प्राणियों पर सदैव दया करने का संदेश दिया गया है। बिश्नोई समाज के लोग इस नियम को मानते हुए जीवों की रक्षा करने में हमेशा अग्रणी रहते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर ही समाज के लोगों द्वारा अखिल भारतीय बिश्नोई जीव रक्षा सभा का गठन किया गया है जिसके तहत जीवों की रक्षा के लिए संगठित रुप से कार्य किया जाता है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई