health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
अपने कार्यकर्ताओं पर नाज करती है इनेलो: अभय चौटाला

डबवाली न्यूज़ डेस्क
इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ हैं और उनका पार्टी में पूरा मान सम्मान है। इनेलो सदैव अपने कार्यकर्ताओं पर ही नाज करती है। वे गुरुवार को अपने आवास पर उकलाना व ओढां से भाजपा, जेजेपी व कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हुए अनेक लोगों का अभिनंदन करते हुए बोल रहे थे। इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इस अवसर पर ओढां से सुखराज सिंह ओढां व लाभ सिंह सहुवाला के प्रयासों से नाजर सिंह, बलवंत सिंह, राजकुमार, प्रेम कुमार, बिंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, राजू मिस्त्री, सुखराज, गंगाजल, शीशपाल व अभय सिंह को इनेलो का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया वहीं उकलाना से आए अमरपाल प्रभुवाला, सुखविंद्र महला व संजय श्योराण को भी पार्टी में शामिल कर उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय इनेलो के प्रति लोगों की विश्वसनीयता इतनी अधिक बढ़ी है कि नित्य सैकड़ों हजारों की संख्या में लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और प्रदेशवासियों के विकास की सही मायने में पैरोकार रही इनेलो आगामी बरोदा उपचुनाव में भी विजय का परचम लहराएगी। इनेलो में शामिल हुए सभी लोगों ने चौधरी अभय सिंह चौटाला को आश्वस्त किया कि वे अपनी पूरी ऊर्जा और अनुभव के साथ इनेलो को पहले से भी अधिक मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, सुभाष नैन, विनोद बेनीवाल, इनेलो महिला विंग
की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, कृष्ण गुंबर, प्रवक्ता महावीर शर्मा, विनय श्योराण, दिनेश बेनीवाल व मनोहर मेहता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
अपने कार्यकर्ताओं पर नाज करती है इनेलो: अभय चौटाला
Reviewed by Dabwali News
on
6:02:00 PM
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored

Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment