गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के एन. एस. एस. स्वयंसेवकों ने संविधान की प्रस्तावना छवि से किया जागरूक

डबवाली न्यूज़ डेस्क  
गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के एन. एस. एस. स्वयंसेवकों की और से कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशीष बाघला के निर्देशन में हमारे संविधान की मूल बातों पर नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अभियान में भाग लिया गया। स्वयंसेवकों ने अपने घर पर रहते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर संविधान की प्रस्तावना छवि साझा की और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगांठ 26 नवंबर 2020 को समर्पित किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन 27 अक्टूबर को स्वयंसेवकों ने देश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषय "सतर्क भारत, समृद्ध भारत" पर भी चर्चा की और ईमानदारी का संदेश साझा किया। प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर ने एन.एस.एस. विभाग के इन प्रयासों की सराहना की और उन्हें सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई