गुरू श्री नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में हर्षेाउल्लास के साथ निकाला नगर कीर्तन
डबवाली न्यूज़ डेस्क
प्रथम गुरू श्री नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में श्री गुरूद्वारा कलगीधर सिंह सभा डबवाली की प्रबंधक कमेटी की और से शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया जिसकी अगुवाई गुरू जी के पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन में पालकी में सवार गुरुग्रंथ साहब के समक्ष इलाका की साध संगत ने माथा टेका। नगर कीर्तन सब्जीमंडी के पास गुरूघर से रवाना हुआ और पूरे शहर की परिकर्मा करता हुआ वापिस गुरूघर में पहुंचा। नगर कीर्तन में शब्दो की धुन व हर्षेाउल्लास के बीच नगर कीर्तन जिस भी मार्ग से गुजरा लोंगों ने जमकर स्वागत किया। कहीं फूलों की बरसात तो कहीं स्वागत गेट लगाए गए। इसी दौरान शहर के विभिन्न स्थानो पर लोगोुं ने साध संगत का जलपान भी करवाया। नगर कीर्तन में महिला,पुरूष, बच्चों के अलावा यूवावर्ग के सभी लोग शामिल हुए। महिला व पुरूषों की सिख संगत शब्द कीर्तन करती हुई साथ-साथ चल रही थी। नगर कीर्तन में गतका पार्टी अपने हैरत अंगेज़ करतब दिखाते हुए सभी को चकित कर रही थी। साध संगत वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरू जी की फतेह उद्घोष के साथ नगर कीर्तन की शान बनाए हुए आगे आगे चल रही थी। राम नगर कॉलोनी में स्थित गुरूद्वारा प्रबधक कमेटी के प्रमुख ज्ञानी ज्ञान सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में शामिल पुरूष,महिलाओं ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया और पंज प्यारों के सरोपा भेट कर उन्हे सम्मान देते हुए पालकी में सवार गुरूगं्रथ साहब के समक्ष माथा टेका।
सजेंगे दिवान बरतेगा अटूट लंगर
श्री गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में रविवार को गुरूघर में दिवान सजेंगे और रागीजत्था शब्द कीर्तन कर संगतों को निहाल करेंगे। 30 नवम्बर दिन सोमवार को आखंड पाठ का भोग होगा व उसके बाद गुरू जी का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
No comments:
Post a Comment