निलंबित पुलिस कांस्टेबल ने अपने बेटे और अपनी पत्नी की गोली मारकर की हत्या,मामला दर्ज, आरोपित फरार

डबवाली न्यूज़ डेस्क 
हलका लंबी के गांव सरांवा बोदला में एक पिता ने अपने बेटे और अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव सरावा बोदला के पुलिस से निलंबित सिपाही ने घरेलू क्लेश के चलते अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से रविवार सुबह 8.30 बजे घर पर चाय पी रहे अपने बेटे और अपनी पत्नी को गोली मार दी। जबकि उसका बड़ा बेटा जबरजंग घर में न होने के कारण और उसकी बहू रमनजीत कौर ने पिछले गेट से भाग कर से जान बचाई। सतनाम सिंह (55) शराब पीने का आदि था और शराब के लिए घर वालों को अक्सर परेशान करता रहता था जिस कारण घर में क्लेश रहता था। मृतक के बेटे खेतीबाड़ी का कार्य करके घर का खर्च चलाते थे। वारदात के समय सतनाम सिंह का बड़ा बेटा जबरजंग (30) घर पर नहीं था। छोटा बेटा अमरजंग (23) घर में ही बिस्तर पर बैठा चाय पी रहा था और उसकी पत्नी रुपिदर कौर पास ही रसोई में कार्य कर रही थी। आरोपित ने पहले तो अपने छोटे बेटे अमरजंद को गोली मार दी। आवाज सुनकर जैसे ही उसकी पत्नी रसोई से बाहर आई तो उसने उसे भी गोली मार दी। गोलियों व चीख की आवाज सुनकर आरोपित की बहू पिछले गेट से भाग गई। आरोपित सतनाम सिंह के बेटों के नाम पर 10 एकड़ जमीन है जो की आरोपित अपने नाम करवाना चाहता था। जिसके लिए वह अक्सर ही घर में क्लेश करता रहता था। सतनाम सिंह की गलत आदतों की वजह से सतनाम के पिता प्रकाश सिंह ने जमीन अपने पोतों के नाम पर करवा दी थी। इसी जमीन को अपने नाम करवाने को लेकर वह अक्सर ही घर में क्लेश करता रहता था।सतनाम सिंह पुलिस विभाग में सिपाही था। उसकी गलत आदतों की वजह से 1988 में उसे पुलिस विभाग की तरफ से निलंबित कर दिया गया था। सतनाम सिंह सारा दिन शराब पीकर इधर-उधर पड़ा रहता था। जिस कारण वह अपनी ड्यूटी को सही तरीके से नहीं निभा रहा था जिसके चलते विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था।सतनाम सिंह की इससे पहले भी एक शादी और हुई थी। सतनाम सिंह की गलत आदतों की वजह से ही पहली पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी जिससे उसके कोई बच्चा नहीं था। आरोपी की मृतक दूसरी शादी हुई थी। इस शादी में उसके दो लड़के थे।
जल्द होगी आरोपित की गिरफ्तारी : थाना प्रभारी 
थाना कबरवाली प्रभारी हरप्रीत सिंह और एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपित सतनाम सिंह की बहू रमनजीत के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है उसे जल्द की काबू कर लिया जाएगा।

Source Link - Suspended police constable shot dead his son and his wife, case registered, absconding accused

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई