किसान संघर्ष दिल्ली से लौटे सरदार लाभ सिंह खालसा को ब्लॉक समिति सदस्य रणदीप सिंह मट्टदादु,ने सिरेपाओ देकर सम्मानित किया। डबवाली।

डबवाली न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली में जारी किसान संघर्ष में सबसे पहले 27 तारिक को प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी देने वाले 24 किसानों में से दिल्ली से लौटे सरदार लाभ सिंह खालसा जी को आज उनके गांव में ब्लॉक समिति सदस्य रणदीप सिंह मट्टदादु, गुरतेज सिंह संधू, राजा सिंह कड़वासरा, जगगराम सेठ ने सयुंक्त रूप से सिरेपाओ देकर सम्मानित किया। लाभ सिंह खालसा हरियाणा किसान यूनियन के सतर्क कार्यकर्ता है। लाभ सिंह ने बताया कि जब उनको भनक लगी कि प्रशासन उनको गिरफ्तार कर सकता है तो वो सबसे पहले दिल्ली के लिए रवाना हो गए और दिल्ली पहुंचकर अलग अलग राज्यों से पहुँचे 24 किसान नेताओं के साथ प्रदर्शन किया।
इस मौके पर ब्लॉक समिती सदस्य रणदीप सिंह मट्टदादु ने बताया कि लाभ सिंह किसानों की समस्याओं के लिए काफी समय से प्रयासरत है , इस मौके पर गुरतेज सिंह संधू, राजा सिंह कड़वासरा, जग्गा राम सेठ, पिका सिंह संध, नछतर सिंह, दर्शन सिंह गांधी, काका सरा, लालचन्द झूटीखेड़ा, हरगोविन्द सरा, रेशम कड़वासरा, बलदेव सिंह मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई