Corona Update : रिकवरी रेट 95 प्रतिशत के पार
डबवाली न्यूज़ डेस्क
शुक्रवार को बड़ी राहत का समाचार सामने आया है। जिला का कोरोना से रिकवरी रेट 95 प्रतिशत को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज रिकवरी रेट 95.06 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं, कोरोना के आज 10 नए मामले सामने आए है, जबकि 63 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिला में सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब 268 रह गई है, जिसमें से 50 का अस्पताल में और 159 का घर पर उपचार किया जा रहा है। जिला की पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट आई है। यह दर अब गिरकर 4.91 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कोरोना से जंग में अभी सतर्कता की जरूरत है। कोरोना को हराने के लिए हरेक को कोविड-19 के तहत बचाव के उपाय करने चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए। समय-समय पर हाथों को सैनेटाइजर से साफ करते रहना चाहिए। भीड़-भाड़ से बचना चाहिए।

No comments:
Post a Comment