मकर संक्रांति पर आर्य समाज यज्ञशाला में हवन यज्ञ आयोजित -''शरण प्रभु की आओ रे यही समय है प्यारे'' ||arya samaj ||
Dabwalinews.com
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में वीरवार को आर्य समाज मंदिर यज्ञशाला में विजय कुमार शास्त्री के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर संस्था के कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा सहित आर्यजनों ने देश, समाज व समस्त शहरवासियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हुए हवन यज्ञ में आहुति दी। तदोपरांत डॉ. रामफल आर्य ने ''मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों में..., ''ओम् है जीवन हमारा, ओम् प्राणाधार है।'' एवं भारत मित्र छाबड़ा ने ''शरण प्रभु की आओ रे यही समय है प्यारे'' भजन प्रस्तुत किया। छाबड़ा ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मकर संक्रांति व लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस दिन सूर्या दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर मकर राशि में प्रवेश करता है और यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इसके बाद दिन बड़े होने शुरु हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह मुक्ति पर्व भी है, भीष्म पितामाह ने शरशैय्या पर लेटे हुए इसी दिन का इंतजार किया था, इसलिए इसे मुक्ति दिवस भी कहते हैं। जानकारी देते हुए सुदेश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य विजय कामरा, राज कुमार गर्ग लोहेवाले, प्रो. ममता आर्य, रजनी सुंधा, राजन सुंधा, गौरव व खुशदीप उपस्थित थे। जयघोष व शांतिपाठ के पश्चात् मिठ्ठे चावल, लड्डू, रेवड़ी, गज्जक व मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया।
Source Link - Press Release
No comments:
Post a Comment