रविदास जयंति पर रैगर पंचायत धर्मशाला ट्रस्ट सदस्यों ने लगया लंगर
Dabwalinews.com
डबवाली। गुरू रविदास की जयंति के उपलक्ष में शुक्रवार को रैगर पंचायत धर्मशाला ट्रस्ट सदस्यों द्वारा चाय व पैटीज का अटूट लंगर लगाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व संत गुरू और महान कवि रविदास जी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शीश नवाया।इस मौके पर रैगर पंचायत धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान राज कुमार कनवाडिय़ा ने कहा कि गुरू रविदास महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे और मनोवांक्षित जन्म किसी के वश की बात नहीं है। जन्म ईश्वर के हाथ में है। सभी ईश्वर की संतान हैं अत: जन्म के आधार पर भेदभाव करना ईश्वर की व्यवस्था को नकारने जैसा है। उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी ने घृणा का प्रतिकार घृणा से नहीं, बल्कि प्रेम से किया। हिंसा का हिंसा से नहीं, बल्कि अहिंसा और सद्भावना से किया। इसलिए वे प्रत्येक व्यक्ति के प्रेरणास्त्रोत बने। उन्होंने निर्भीकता से अपनी बात कही। समाज को नई राह दिखाई और कुरीतियों को दूर करने के लिए सच और साहस को आधार बनाया। संत रविदास को वेदों पर अटूट विश्वास था। वे सभी को वेद पढऩे का उपदेश देते थे, हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर उनके प्रवचनों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर बनवारी लाल कनवाडिय़ा, मोहन लाल कनवाडिय़ा, पे्रम कनवाडिय़ा, पवन उदानिया, रामू राम कनाडिय़ा, प्रह्लाद राय सवलनिया, नीरज सिंगोडिया, अशोक कनवाडिय़ा, कृष्ण खटनावलिया, प्रिंस खटनावलिया, बाबू, विशाल फरडिया, भरा राम सुरडीया, वीरू सवलानिया, राजू सेवलिया आदि ने भरपूर सहयोग दिया।
Source Link - Press Release
No comments:
Post a Comment